Homeदेश-समाजअनंत-राधिका की शादी में घुस गया लुकमान मोहम्मद शफी शेख, जाँच में नहीं मिला...

अनंत-राधिका की शादी में घुस गया लुकमान मोहम्मद शफी शेख, जाँच में नहीं मिला इन्विटेशन कार्ड: बिन बुलाया मेहमान हो गया गिरफ्तार

लुकमान से सुरक्षाकर्मियों ने पूछताछ की, तो वो गुमराह करने लगा। उसके पास इन्विटेशन कार्ड नहीं मिला, जिसके बाद उसे सिक्योरिटी मैनेजमेंट के हवाले कर दिया गया।

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में सुरक्षाकर्मियों ने लुकमान मोहम्मद शफी शेख नाम के एक व्यक्ति को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में घुसने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पेशे से व्यवसायी शेख को शादी वाली जगह पर पहले फ्लोर से शनिवार (13 जुलाई) को तड़के करीब पौने तीन बजे सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। वो गेट नंबर 10 से अवैध रूप से घुसा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लुकमान से सुरक्षाकर्मियों ने पूछताछ की, तो वो गुमराह करने लगा। उसके पास इन्विटेशन कार्ड नहीं मिला, जिसके बाद उसे सिक्योरिटी मैनेजमेंट के हवाले कर दिया गया। इसके बाद उसे जिओ सेंटर से जाने के लिए कहा गया, तो उसने मना कर दिया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस के हवाले कर दिया।

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में एक अधिकारी ने कहा, “लुकमान शेख संदिग्ध तरीके से जिओ सेंटर में घूम रहा था। हमने जाँच में पाया कि उसके पास इन्विटेशन कार्ड नहीं था, यानी वो बिन बुलाया मेहमान था, इसकी वजह से उसे सिक्योरिटी एजेंसी को सौंप दिया गया।” लुकमान शेख पालघर का रहने वाला है और वो गेट नंबर 10 से अवैध तरीके से अंदर घुसा था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शेख ने माना कि वो जिओ सेंटर में बिना इन्विटेशन के घुसा था।

आंध्र प्रदेश का यूट्यूबर भी हुआ था गिरफ्तार

इससे पहले, आंध्र प्रदेश के एक यूट्यूबर वेंकटेश नरसैया अलूरी (26) ने अवैध रूप से शादी वाली जगह पहुँचने पर पकड़ लिया गया था। वो 12 जुलाई की सुबह पवैलियन नंबर 1 के पास से पकड़ा गया था। अलूरी गेट नंबर 23 से घुसने में फेल रहा था, तो गेट नंबर 19 से घुसा। उसे बाहर जाने के लिए कहा गया था, तो उसने मना कर दिया और सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गया था, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -