Homeदेश-समाजमुंबई के 20 मंजिला इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत, 15...

मुंबई के 20 मंजिला इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत, 15 घायल: मेयर ने कहा- भर्ती नहीं करने वाले अस्पताल की होगी जाँच

मेयर पेडनेकर ने बताया कि रेस्क्यू किए गए 6 बुजुर्ग लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी, जिन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुँआ बहुत ज्यादा है। बिल्डिंग से बाकी लोगों को बचा लिया गया है, उनका इलाज जनरल वार्ड में चल रहा है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में शनिवार (22 जनवरी 2022) को 20 मंजिल वाले कमला बिल्डिंग (Kamala Building) में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पास के ही भाटिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के ताड़देव इलाके में स्थित कमला बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर आज सुबह करीब 7:30 बजे आग लगी थी।

बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियाँ मौके पर भेज दी गई थीं, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वहीं, इस घटना में लगभग 19 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

वहीं, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि अस्पताल ने रेस्क्यू किए गए लोगों को भर्ती करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि कि इस बारे में पता किया जाएगा कि आखिर इन लोगों ने ऐसा क्यों किया? इसकी शिकायत BMC कमिश्नर से करने की बात भी उन्होंने कही।

पेडनेकर ने आगे बताया कि रेस्क्यू किए गए 6 बुजुर्ग लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी, जिन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुँआ बहुत ज्यादा है। बिल्डिंग से बाकी लोगों को बचा लिया गया है, उनका इलाज जनरल वार्ड में चल रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -