Homeदेश-समाजपहले नाबालिग बेटी से किया 2 बार रेप, फिर भतीजी को भी जंगल में...

पहले नाबालिग बेटी से किया 2 बार रेप, फिर भतीजी को भी जंगल में बनाया हवस का शिकार: छत्तीसगढ़ पुलिस ने पेरोल पर छूटे ‘रेपिस्ट’ को दबोचा, मिल चुकी है उम्रकैद की सजा

22 अक्टूबर 2024 को एक 11 वर्षीया नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। तहरीर में बेटी ने बताया था कि 19 अक्टूबर की रात को घर में ही रेप किया। उसके बाद एक 12 वर्षीया नाबालिग थाने पहुँची और उसने अपने चाचा पर रेप का इल्जाम लगाया। बाद में पता चला कि ये दोनों आरोपित एक ही है।

छत्तीसगढ़ के कोरिया में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी और भतीजी का बलात्कार किया है। आरोपित को इससे पहले रेप के एक अन्य मामले में उम्रकैद की सजा मिल चुकी है। फ़िलहाल वह पेरोल पर आया हुआ था। दुष्कर्म के बाद आरोपित फरार हो गया था जिसे पुलिस ने कोरबा के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना कोरिया जिले के थानाक्षेत्र बैकुंठपुर की है। यहाँ 22 अक्टूबर 2024 को एक 11 वर्षीया नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। तहरीर में बेटी ने बताया था कि 19 अक्टूबर की रात को घर में ही रेप किया। विरोध करने व किसी को बताने पर आरोपित ने अपनी बेटी को कत्ल करने की धमकी दी थी। 21 अक्टूबर की दोपहर में आरोपित पिता अपनी बेटी को लेकर लकड़ियाँ बीनने के बहाने जंगल गया। यहाँ उसने एक बार फिर से अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया।

पुलिस ने यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 65(2), 87 और 127 के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर लिया। अभी पुलिस मामले की जाँच शुरू ही की थी कि एक अन्य 12 वर्षीया नाबालिग लड़की ने बैकुंठपुर थाने में पहुँच कर उसी आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने आरोपित को अपना चाचा बताया। बकौल पीड़िता 21 अक्टूबर की शाम लगभग 5 बजे उसके चाचा ने लकड़ी के बहाने जंगल ले जा कर उस से रेप किया।

आरोपित ने अपनी भतीजी को भी कहीं मुँह खोलने पर मार डालने की धमकी दी थी। अपनी बेटी व भतीजी से रेप के बाद आरोपित फरार हो गया था। पुलिस ने दोनों मामलों में एक ही धाराओं में FIR दर्ज कर के आरोपित की खोजबीन शुरू कर दी। सबसे पहले अरोपित को उसके नाते-रिश्तेदारों के यहाँ तलाशा गया। जब वो नहीं मिला तो सर्विलांस की मदद ली गई। आरोपित ने एक नंबर पर किसी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से कॉल किया था।

पुलिस ने उसी को आधार बना कर खोजबीन की तो वह कोरबा के जंगलों से दबोच लिया गया। आरोपित को जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। बताते चलें कि अपनी बेटी व भतीजी से रेप का यह आरोपित एक अन्य दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह अंबिकापुर जेल में बंद है। फ़िलहाल के लिए उसे पेरोल पर छोड़ा गया था। मामले में पुलिस की जाँच जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

6 पर FIR, 4 गिरफ्तार और 4 अधिकारी सस्पेंड: लखनऊ अग्रिकांड केस में CM योगी ने रातोंरात लिया सख्त एक्शन, SIT गठित कर कहा-...

लखनऊ में अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात तक लगातार मॉनिटरिंग करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

PFI के ‘मिशन 2047’ में भारत सरकार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य, MP ATS की जाँच में चौंकाने वाले खुलासे: जानें- पाकिस्तानी हैंडलर कैसे...

मध्य प्रदेश के भोपाल से मोहम्मद फराज की गिरफ्तारी के बाद ATS जाँच में PFI के मिशन 2047, पाकिस्तान कनेक्शन, भर्ती और फंडिंग की पड़ताल तेज।
- विज्ञापन -