Homeदेश-समाज12 साल की बच्ची के मुँह में लोहे की रिंच डालकर की गई हत्या,...

12 साल की बच्ची के मुँह में लोहे की रिंच डालकर की गई हत्या, नग्न अवस्था में खून से लथपथ मिला शव, गैंगरेप की आशंका

बच्ची के सिर पर हथौड़ा मारकर और पेंचकस से गोदकर उसकी हत्या की गई। जबकि कुछ रिपोर्ट्स में उसके सिर पर किसी वजनी चीज के मारे जाने पर आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फॉरेंसिक जाँच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की बात कहते हुए घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

7 साल संघर्ष करने के बाद निर्भया के दोषियों को अभी चंद दिनों पहले ही सजा-ए-मौत मिली कि उत्तरप्रदेश के हमीरपुर से फिर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ गया। जानकारी के मुताबिक यहाँ 12 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप (अनुमानित) के बाद निर्मम हत्या की घटना सामने आई। बच्ची का शव खून से लथपथ देखकर सबके होश उड़ गए। अब पुलिस अधिकारी इस मामले में जाँच कर रहे हैं। आरोपित अभी फरार है।

घटना हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र की है। जहाँ बताया जा रहा है कि 12 साल की बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसके मुँह में लोहे रिंच डालकर उसकी हत्या की गई। मीडिया में मौजूद जानकारी के अनुसार, जिस समय ये वारदात घटी उस समय बच्ची अपने घर में अकेली थी। उसके माता-पिता व बहन खेतों पर फसल की कटाई करने गए थे। देर शाम जब परिजन घर पहुँचे तो वहाँ का नजारा देख उनके होश उड़ गए। घर में बिटिया का शव नग्न अवस्था में मिला। जिसके बाद हड़बड़ी में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी ।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है बच्ची के सिर पर हथौड़ा मारकर और पेंचकस से गोदकर उसकी हत्या की गई। जबकि कुछ रिपोर्ट्स में उसके सिर पर किसी वजनी चीज के मारे जाने पर आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फॉरेंसिक जाँच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की बात कहते हुए घटना की पड़ताल शुरू की है। एसपी व एएसपी ने भी घटना स्थल का देर शाम मुआयना करके थाना पुलिस को जरूरी निर्देश दिए हैं।

ग्रामीणों ने बच्ची के शव की हालत देखकर पेंचकस से खोदकर हत्या करने और नाजुक अंग पर भी वार करने की आशंका जताई है। जबकि मौके पर पहुँची पुलिस से परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष आरके पटेल ने बताया कि बालिका के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं, जिससे खून निकला है। मुँह में पेंचकस गोदकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। फॉरेंसिक टीम जाँच कर रही है, मेडिकल परीक्षण के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -