Homeदेश-समाज'छोड़ना मत भैया, मर जाएँगे' : चलती ट्रेन की खिड़की पर यात्रियों ने 'मोबाइल...

‘छोड़ना मत भैया, मर जाएँगे’ : चलती ट्रेन की खिड़की पर यात्रियों ने ‘मोबाइल चोर’ को लटकाया, 15KM दूर हाथ छोड़ा; बेगूसराय से Video वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वह ट्रेन में यात्रियों से बार-बार कह रहा है कि छोड़ना मत भैया, हाथ टूट जाएगा, मर जाएँगे। वहीं यात्रियों को कहते सुना जा सकता है कि इसे खगड़िया तक ऐसे ही लेकर चलो।

बिहार के बेगूसराय से एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो चलती ट्रेन का है जिसमें एक कथित मोबाइल चोर को खिड़की से लटका कर ले जाया जा रहा है। चोर बार-बार ट्रेन में बैठे लोगों से मिन्नतें करता है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं होती। करीबन 15 किलोमीटर उसे खिड़की पर यूँही लटा कर रखा जाता है। बाद में पुलिस वाले उसे चोरी के इल्जाम के जेल भेज देते हैं।

घटना 12 सितंबर की है। मोबाइल चोर की पहचान पंकज कुमार के तौर पर हुई है। वह बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का निवासी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वह ट्रेन में यात्रियों से बार-बार कह रहा है कि छोड़ना मत भैया, हाथ टूट जाएगा, मर जाएँगे। वहीं यात्रियों को कहते सुना जा सकता है कि इसे खगड़िया तक ऐसे ही लेकर चलो।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज ने समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन में बैठे व्यक्ति से मोबाइल छीनने की कोशिश की थी। उसने फोन को तब खिड़की से छीना था जब ट्रेन बेगूसराय से साहेबपुर कमाल स्टेशन के लिए चलने लगी। तभी उसने यात्री के फोन पर झपट्टा मारा। हालाँकि यात्री ने फौरन उसे पकड़ लिया और फिर दूसरे यात्रियों ने भी उसके दूसरे हाथ को पकड़े रखा।

इसके बाद गाड़ी चल दी और वह वैसे ही लटका-लटका गाड़ी से 15 किलोमीटर दूर खगड़िया ले जाया गया। खगड़िया स्टेशन पर आकर उसे जीआरपी के हवाले किया गया और वहाँ सारी बात बताकर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाकर उसे जेल भेज दिया गया।

बता दें कि इस पूरी घटना के दौरान कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बनाई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग इसे शेयर करके कह रहे हैं कि इस घटना में उसकी जान जा सकती थी और चोरी करने की सजा जान तो नहीं हो सकती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -