Homeदेश-समाजमोहम्मद मेहताब ने अपनी ही बीवी का सेक्स वीडियो किया वायरल, बेडरूम में लगा...

मोहम्मद मेहताब ने अपनी ही बीवी का सेक्स वीडियो किया वायरल, बेडरूम में लगा रखी थी CCTV: ससुर-साले को भी भेजा शारीरिक संबंध वाला क्लिप

वह शौहर से अलग रह रही थीं। लेकिन, फिर दोनों में समझौता हो गया और वह शौहर के साथ वापस आकर रहने लगी। इस बीच मोहम्मद मेहताब ने अपने घर में सीसीटीवी भी लगा लिया।

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक व्यक्ति ने अपनी ही बीवी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोपित की पहचान मोहम्मद मेहताब के रूप में हुई। बीवी का अश्लील वीडियो बनाने के लिए उसने बेडरूम में CCTV कैमरे लगवाए। इसके बाद वीडियो अपने ससुर, साले समेत महिला के अन्य परिजनों को भेज दिया। जो वीडियो उसने वायरल किया है, उसमें वो अपनी बीवी से शारीरिक संबंध बनाते हुए दिख रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला खंडवा जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के इनपुन गाँव का है। यहाँ एक महिला ने अपने शौहर मोहम्मद मेहताब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसके शौहर ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसके परिजनों को भेजे हैं। कहा जा रहा है कि महिला और शौहर के बीच विवाद हुआ था। उसने शौहर के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया था।

इसके बाद वह शौहर से अलग रह रही थी। लेकिन, फिर दोनों में समझौता हो गया और वह शौहर के साथ वापस आकर रहने लगी। इस बीच मोहम्मद मेहताब ने अपने घर में सीसीटीवी भी लगा लिया। इसमें उसका बेडरूम भी शामिल था। जब बीवी उसके साथ रह रही थी तब उसने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। लेकिन फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे बीवी अपने मायके जाकर रहने लगी। बीवी से गुस्साए मोहम्मद मेहताब ने 9 अगस्त को अश्लील वीडियो महिला के पिता और भाई सहित परिवार के अन्य लोगों को भेज दिए। 

इस मामले में खंडवा एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल का कहना है कि शौहर और बीवी के बीच स्थितियाँ सामान्य थीं तब उसने वीडियो बनाए थे। इसके शौहर-बीवी के बीच विवाद हुआ। इसके चलते शौहर ने बीवी के कुछ वीडियो मायके पक्ष के लोगों को भेज दिए। यह महिला की निजता के हनन का मामला है। शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट (IT Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आगे की जाँच कर कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -