Homeदेश-समाजबंदर को मारकर चामुंडा मंदिर के पास लटकाया: अमरोहा में हिंदू संगठनों का हंगामा,...

बंदर को मारकर चामुंडा मंदिर के पास लटकाया: अमरोहा में हिंदू संगठनों का हंगामा, अज्ञातों पर FIR

हिंदू संगठन के सदस्यों ने पुलिस को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सप्ताह भर का समय दिया है। उनका कहना था कि तय समय में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक बंदर की हत्या किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि बंदर को मार कर लाश को मंदिर के पास लटका दिया गया था। इस मामले पर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। घटना शनिवार (24 दिसंबर 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना डिडौली थानाक्षेत्र की है। यहाँ जोया नाम की बाजार में माँ चामुंडा का मंदिर है। मंदिर पुलिस चौकी के पीछे ही है। इस मंदिर में आचार्य विजय तिवारी पूजापाठ करते हैं। शनिवार को पुजारी विजय मंदिर के पास मौजूद खंडहर से सूखी लकड़ियाँ बीनने गए थे। इस दौरान उन्हें एक बंदर का शव दिखा। बंदर को किसी ने मार कर खंडहर के मेन गेट पर ही लटका दिया था। पुजारी ने इसकी सूचना आस-पास के लोगों को दी। कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर हिंदू संगठन से जुड़े लोगों का भी जमावड़ा लग गया।

बंदर की हत्या (तस्वीर साभार: दैनिक जागरण)

स्थानीय लोगों ने बंदर को मारने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी की माँग शुरू कर दी। घटना जानकारी पुलिस को हुई तो वो फ़ौरन ही मौके पर पहुँच गई। नाराज लोगों को समझाने के साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया गया। कुछ देर बाद बंदर के शव को नीचे उतारा गया। अधिकारियों की निगरानी में उसे पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बंदर के शव का वीडियो भी किसी के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

हिंदू संगठन के सदस्यों ने पुलिस को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सप्ताह भर का समय दिया है। उनका कहना था कि तय समय में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पुजारी विजय की तहरीर पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -