Homeदेश-समाजदेवर ने चाकू की नोक पर किया रेप, शौहर ने तीन तलाक दिया: उत्तराखंड...

देवर ने चाकू की नोक पर किया रेप, शौहर ने तीन तलाक दिया: उत्तराखंड पुलिस में 8 लोगों पर FIR, पीड़िता बोली- पिटाई भी करते थे

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से तीन तलाक का मामला सामने आया है। वहाँ पीड़िता के साथ उसके देवर ने रेप भी किया और ससुराल वालों ने डिमांड पूरी न होने पर उससे मारपीट भी की।

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से तीन तलाक का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के साथ उसके देवर ने रेप भी किया। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने अपने ससुराल के अन्य सदस्यों द्वारा अपनी पिटाई का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने कुल 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जाँच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला किच्छा इलाके के पुलभट्टा थानाक्षेत्र का है। यहाँ रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे कर अपने ससुरालियों पर दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका निकाह साल 24 अप्रैल 2016 में हुआ था। शादी के कुछ ही दिनों बाद उस पर दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा। इस दौरान पीड़िता ने 2 बच्चों को जन्म भी दिया। हालाँकि आरोप है कि इसके बाद भी उसकी प्रताड़ना कम नहीं हुई।

शिकायत में आगे बताया गया है कि कुछ समय बाद पीड़िता के देवर की शादी तय हुई। इस शादी में उसके मायके से पैसे की माँग की गई। पीड़िता के मायके वालों ने रिश्ते को बचाए रखने के लिए पैसों का इंतज़ाम भी किया। आरोप है कि कुछ दोनों बाद पीड़िता का शौहर नशा करने लगा और बाद में उसकी जुआ खेलने की भी लत लग गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान पीड़िता के देवर की नीयत भी उस पर खराब हो चुकी थी। अपनी शिकायत में पीड़िता ने आगे बताया कि 25 जून 2022 को उसके देवर ने अकेला पा कर उस से रेप किया।

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तब उसे चाकू दिखा कर डराया गया। आरोप है कि जब महिला ने इसकी शिकायत अपनी ससुराल के बाकी सदस्यों से की तब उन लोगों ने पीड़िता का ही विरोध किया और आरोपित का पक्ष लिया। पीड़िता के मुताबिक 16 जुलाई 2022 को उसकी ससुराल वालों ने उसके शौहर पर तीन तलाक देने का दबाव बनाया जिसे मान कर उसे तीन तलाक दे दिया गया। इस मामले में आरोपित शौहर के साथ पीड़िता के ससुर, जेठ, ननद, सास, जेठानी और देवरानी को भी नामजद किया गया है। फिलहाल पीड़िता अपने मायके में रह रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -