Homeदेश-समाजइस्लामी टोपी-बुर्के में आए श्री राम को साथ लेकर गए: रामपुर के 80 मुस्लिमों...

इस्लामी टोपी-बुर्के में आए श्री राम को साथ लेकर गए: रामपुर के 80 मुस्लिमों ने की घर वापसी, दावा- आजम खान के खौफ से कबूला था इस्लाम

घर वापसी का यह कार्यक्रम मुजफ्फरनगर के बघरा ब्लॉक स्थित योग साधना आश्रम में सम्पन्न हुआ है। इसे सम्पन्न महराज यशवीर ने करवाया है।

8 दिसंबर 2022 को उत्तर प्रदेश के रामपुर को पहला हिंदू विधायक मिला है। ऐसा देश की स्वतंत्रता के बाद पहली बार हुआ है। 20 चुनावों के बाद यह अवसर आया। अब रामपुर जिले के करीब एक दर्जन परिवारों के 80 सदस्यों ने घर वापसी की है। इनका दावा है कि आजम खान के डर से इन्होंने इस्लाम कबूला था।

मुजफ्फरनगर के एक आश्रम में इन लोगों की घर वापसी हुई। रविवार (11 दिसंबर 2022) को शुद्धिकरण के बाद महाराज यशवीर ने इनको फिर से हिंदू धर्म में लौटाया। दलित समाज से आने वाले इन लोगों ने गंगाजल पी कर गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। इस्लामी टोपी और बुर्के पहुँचे ये लोग घर वापसी के भगवान श्री राम की तस्वीरों के साथ अपने घर लौटे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घर वापसी का यह कार्यक्रम मुजफ्फरनगर के बघरा ब्लॉक स्थित योग साधना आश्रम में सम्पन्न हुआ है। इसे सम्पन्न महराज यशवीर ने करवाया है। महराज यशवीर ने भी घर वापसी करने वाले सदस्यों पर आज़म खान के द्वारा अत्याचार किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन सभी 80 लोगों को लालच और धमकी देकर मुस्लिम बनाया गया था। घर वापसी करने वालों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो वैदिक मंत्रों के बीच हवन करते दिखाई दे रहे हैं।

घर वापसी करने वालों के नाम अब हिन्दू धर्म के मुताबिक रखे गए हैं। मसलन इमराना अब कविता और फरजाना अब सविता नाम से जानी जाएँगी। कविता ने बताया कि उनके परिवार ही नहीं] बल्कि अन्य कई घरों को आज़म खान ने अपनी सरकार में बहुत तंग किया था। बताया यह भी जा रह है कि लोगों के घरों को भी तोड़ दिया गया था। सभी लोगों के मुताबिक आज़म के अत्याचारों से बचने के लिए उनके पास इस्लाम कबूल करना ही अंतिम विकल्प बचा था।

इमराना ने हिन्दू धर्म में वापसी कर खुद को बेहद खुश बताया। उन्होंने भी आज़म खान के गुर्गों पर इस्लाम कबूलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने ने बताया कि आज़म की वजह से उनके पास बर्तन भी नहीं बचे थे। वहीं फरजाना से सविता बनीं महिला ने बताया कि आजम खान के दबाव में उन्हें इस्लाम कबूलना पड़ा था। उनकी जमीन-जायदाद तक छीन ली गई थी। इन सभी लोगों को घर वापसी के बाद भगवान राम की तस्वीरें दी गईं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -