Homeदेश-समाजवसीम ने आकाश बन हिंदू महिला को फँसाया: रेप कर वीडियो, ब्लैकमेलिंग और फेक...

वसीम ने आकाश बन हिंदू महिला को फँसाया: रेप कर वीडियो, ब्लैकमेलिंग और फेक शादी; वायरल करने के नाम पर लूटे ₹50 हजार

आरोपित वसीम ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीली दवा मिलाकर महिला को पिलाने के बाद उसका रेप किया और वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद आरोपित ने महिला को अपनी सच्चाई बताई।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है, जहाँ एक वसीम नाम के मुस्लिम व्यक्ति ने आकाश बन हिंदू महिला को अपने प्रेम के जाल में फँसाया और उसके साथ रेप किया। आरोपित ने इसका वीडियो भी बना लिया, जिसके आधार पर महिला को ब्लैकमेल कर उसने उससे 50,000 रुपए भी ऐंठ लिए।

घटना मुजफ्फरनगर जिले के न्यू मंडी थाना क्षेत्र के एक गाँव की है। यहीं की रहने वाली पीड़िता का संधावली गाँव के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के युवक से परिचय हुआ था। उस दौरान वसीम ने महिला को अपना परिचय आकाश के रूप में दिया। धीरे-धीरे दोनों में पहचान बढ़ी और वो एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। इस बीच दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध बने। इसका फायदा उठाते हुए आरोपित ने उस घटना का वीडियो बना लिया।

इसके बाद उसने कई बार महिला से बलात्कार किया। आरोप यह भी है कि आरोपित ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीली दवा मिलाकर महिला को पिलाने के बाद उसका रेप किया और वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद आरोपित ने महिला को अपनी सच्चाई बताई। उसने महिला को बताया कि वह संधावली का रहने वाला वसीम सक्का है। उसने महिला पर धर्मान्तरण करने का दबाव बनाया। इसके साथ ही उसने महिला की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे उससे 50 हजार रुपए भी ले लिए।

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपित के रेप करने से वह गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद उसने उससे झूठा विवाह भी किया था। विवाह के बाद उसने पीड़िता को पीटा भी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। किसी तरह आरोपित की कैद से भागी युवती अपने घर पहुँची और परिजनों को सारी बात बताई, जिसके बाद वो उसे थाने लेकर गए और केस दर्ज कराया।

इस मामले में हिंदू जागरण मंच ने भी थाने में प्रदर्शन किया था। जिसके बाद बुधवार को इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -