Homeदेश-समाजकिसी ने कहा- तलवे चाटने वाली औरत तो किसी ने लिखा- तवायफों के कोठे...

किसी ने कहा- तलवे चाटने वाली औरत तो किसी ने लिखा- तवायफों के कोठे गुलजार: कंगना पर कॉन्ग्रेसी-सपाई के बिगड़े सुर

NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने डीजीपी बिहार को पत्र लिखकर मामले में तत्काल FIR दर्ज करने और सोशल मीडिया पर एक महिला के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार करने को कहा है।

अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्मश्री मिलने के बाद से ही लिबरल गैंग बदहवास है। भीख में मिली आजादी वाले बयान के बाद देश का सेकुलर राजनीतिक जमात भी खुलकर उनके पीछे पड़ा है। इस कड़ी में उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी भी की जा रही है।

सपा नेता अबू आजमी ने कंगना को ‘तलवे चाटने वाली औरत’ बताते हुए कहा था कि उसे जेल भेज देना चाहिए। इस बीच कंगना के खिलाफ एक कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता द्वारा की गई भद्दी टिप्पणियों का राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सोमवार (15 नवंबर 2021) को संज्ञान लिया

भाजपा कार्यकर्ता और कारोबारी नीलकांत बख्शी के एक ट्वीट के जवाब में, NCW ने कहा कि मामले का संज्ञान लिया गया है। इसके अलावा यह भी बताया गया कि चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने डीजीपी बिहार को पत्र लिखकर मामले में तत्काल FIR दर्ज करने और सोशल मीडिया पर एक महिला के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार करने को कहा है। आयोग ने मामले में की गई कार्रवाई से जल्द से जल्द अवगत कराने को भी कहा है।

कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता द्वारा कंगना के खिलाफ टिप्पणी

बिहार के सोशल मीडिया और आईटी सेल के महासचिव विनय ओझा ने रविवार (14 नवंबर 2021) को भारत के राष्ट्रपति द्वारा पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए जाने के बाद चार बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कई अपमानजनक और भद्दी टिप्पणियाँ की थी।

अब ओझा ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया है। हालाँकि इसका स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता ने विनय ओझा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता ने एक ट्वीट में लिखा था, “पुरस्कार भीख में मिल गया तो भिखारन ने सोचा होगा कि आजादी भी भीख में मिली होगी।” वहीं एक अन्य ट्वीट में ओझा ने लिखा था, ?पद्मश्री को पाना इतना आसान नहीं, जितना आप सोच रहे हैं। बहुत मेहनत करनी पड़ती है… जब राजा चरित्रहीन होता है तब तवायफों के कोठे गुलजार होते हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -