Homeदेश-समाजहमारी इंडस्ट्री तबाह हो जाएगी, सोनिया अपनी सलाह वापस लें: NBA ने की कॉन्ग्रेस...

हमारी इंडस्ट्री तबाह हो जाएगी, सोनिया अपनी सलाह वापस लें: NBA ने की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष की सलाह की कड़ी निंदा

एसोसिएशन ने कहा कि एक तो मंदी की वजह से पहले ही उन्हें एडवर्टाइजमेंट्स में कमी हो गई थी और लॉकडाउन की वजह से वित्तीय संकट भी आन पड़ा है, ऐसे में सोनिया गाँधी की सलाह उनके लिए काफ़ी ख़तरनाक है। एसोसिएशन ने कहा कि सभी न्यूज़ चैनल अपने रिपोर्टरों और कर्मियों की सुरक्षा के लिए पूरा इंतजाम कर रहे हैं। एसोसिएशन ने माँग की है कि सोनिया गाँधी अपना सुझाव वापस लें।

‘न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (NBA)’ ने कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी के उस बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने वाले एड को छोड़ कर बाकी सभी सरकारी एडवर्टाइजमेंट पर रोक लगाई जाए। सरकारी और सार्वजनिक कंपनियों और संस्थाओं द्वारा किसी प्रिंट, टीवी या ऑनलाइन किसी भी प्रकार के एडवर्टाइजमेंट को प्रतिबंधित करने की सलाह की एनबीए ने निंदा की है। उसने कहा कि मीडिया के लोग इस परिस्थिति में भी जीवन संकट में डाल कर जनता के लिए काम कर रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

एसोसिएशन ने कहा कि एक तो मंदी की वजह से पहले ही उन्हें एडवर्टाइजमेंट्स में कमी हो गई थी और लॉकडाउन की वजह से वित्तीय संकट भी आन पड़ा है, ऐसे में सोनिया गाँधी की सलाह उनके लिए काफ़ी ख़तरनाक है। एसोसिएशन ने कहा कि सभी न्यूज़ चैनल अपने रिपोर्टरों और कर्मियों की सुरक्षा के लिए पूरा इंतजाम कर रहे हैं। एसोसिएशन ने माँग की है कि सोनिया गाँधी अपना सुझाव वापस लें।

बता दें कि कॉन्ग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने एक और सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए स्थापित किए गए PM केयर्स के अंतर्गत अब तक जमा हुई संपूर्ण धनराशि को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) में ट्रांसफर करने के लिए प्रधानमंत्री से कहा है। सोनिया गाँधी के अनुसार बेहतर पारदर्शिता, जवाबदेही के लिए यह कदम उठाया जाना बेहद जरूरी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -