Homeदेश-समाजबिहार के व्यक्ति पर निहंगों ने कृपाण से किया हमला, हाथ की हड्डी तोड़...

बिहार के व्यक्ति पर निहंगों ने कृपाण से किया हमला, हाथ की हड्डी तोड़ खून निकाला: कहा- इसकी जेब में तंबाकू की पुड़िया, पुलिस ने 1 को पकड़ा

यह घटना अमृतसर के हरमंदिर साहब के पास हुई। यहाँ एक व्यक्ति बैठा हुआ था। इसी दौरान दो युवक निहंग वेश में आए और उस पर कृपाण से हमला बोल दिया। इस हमले में उसकी कलाई पर गंभीर चोट आई। उसकी हाथ की हड्डी टूट गई। गंभीर चोट के कारण उसके हाथ से काफी खून निकला।

पंजाब के अमृतसर में एक व्यक्ति पर निहंगों ने कृपाण से हमला कर दिया। निहंगों के हमले में शख्स के हाथ की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स का इलाज चल रहा है। हमला करने वाला एक निहंग फरार हो गया जबकि एक पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना अमृतसर के हरमंदिर साहब के पास हुई। यहाँ एक व्यक्ति बैठा हुआ था। इसी दौरान दो युवक निहंग वेश में आए और उस पर कृपाण से हमला बोल दिया। इस हमले में उसकी कलाई पर गंभीर चोट आई। उसकी हाथ की हड्डी टूट गई। गंभीर चोट के कारण उसके हाथ से काफी खून निकला।

निहंगों ने व्यक्ति पर आरोप लगाया कि वह तम्बाकू का सेवन कर रहा था। मौके पर जब शोर मचा तो निहंग भागने की कोशिश करने लगे। दोंनो में से एक भागने में सफल हो गया जबकि एक को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। पकड़ा गया निहंग नाबालिग है और उसकी उम्र केवल 13 साल है।

घायल व्यक्ति का नाम शंकर बताया गया है। वह मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला है। वह अमृतसर में बोतलें बीनकर गुजारा करता है। उसने कहा है कि उसकी जेब में एक तम्बाकू की पुड़िया जरूर थी लेकिन वह उसे रगड़ नहीं रहा था। उसने कहा कि उस पर एकाएक हमला किया गया जिसमें उसका हाथ चोटिल हो गया।

गौरतलब है कि हाल ही में निहंगों ने उड़ारिया नाम के एक सीरियल की शूटिंग के दौरान मोहाली में निहंग सिख आ धमके थे। उन्होंने प्रोडक्शन टीम के लोगों की जमकर पिटाई की और सेट पर तोड़फोड़ की थी। निहंग सिखों ने सेट पर गुरुद्वारा की डमी बनाए जाने का विरोध किया और कहा कि सेट पर निशान साहिब, पालकी का स्वरूप बनाकर और गुरुद्वारे की डमी बनाकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -