Homeदेश-समाजदिल्ली दंगा: मरने वालों की संख्या बढ़कर 30, अब तक 18 FIR, 106 गिरफ़्तार

दिल्ली दंगा: मरने वालों की संख्या बढ़कर 30, अब तक 18 FIR, 106 गिरफ़्तार

दिल्ली पुलिस ने लोगों की सहायता के लिए दो नंबर जारी किए हैं। 22829334 और 22829335 पर कॉल कर मदद या जनकारी मॉंगी जा सकती है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। अब तक 30 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

बुधवार देर शाम को दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने बताया कि पूर्वोत्तर दिल्ली में हुई घटनाओं के सिलसिले में 18 एफआईआर दर्ज की गई है। 106 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा बताया कि हिंसा को लेकर पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज और पुख्ता सबूत हैं।

दिल्ली पुलिस ने लोगों की सहायता के लिए दो नंबर जारी किए है, जिस पर मदद के लिए कॉल की जा सकती है। रंधावा ने बताया कि पब्लिक किसी भी मदद या जानकारी के लिए 22829334 और 22829335 पर कॉल कर सकती है। मैं जनता से अपील करना चाहूँगा कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रभावित इलाकों में अर्धसैनिक बलों की कुल 107 कंपनियां तैनात की गई हैं। रविवार को भड़की हिंसा ने बाद में दंगों का रूप ले लिया था। एक अनुमान के मुताबिक हिंसा में 800 से अधिक दुकानों-मकानों में आगजनी व लूटपाट को गई। 2000 से अधिक वाहनों को आग के हवाले किया गया है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार तीन इलाकों ब्रह्मपुरी, नूर-ए-इलाही और उस्मानपुर के तीसरा पुस्ता इलाके में दंगाइयों ने बुधवार देर रात को भी आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -