Homeदेश-समाजहाथ में तिरंगा लेकर 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे, वीडियो भी बनाया: यूपी पुलिस ने...

हाथ में तिरंगा लेकर ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे, वीडियो भी बनाया: यूपी पुलिस ने फैजान, शादाब और मोअज्जम के खिलाफ दर्ज किया मामला

बताया जा रहा है कि 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद इस पूरे मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। थाना लोहामंडी में तीन युवकों के खिलाफ धारा 153 बी के तहत केस दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ कट्टरपंथी मुस्लिम हाथ में तिरंगा झंडा लिए हुए पाकिस्तान जिंदाबाद (Pakistan Zindabad) के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो आगरा (Agra) का बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार (15 अगस्त, 2022) को 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आगरा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। पत्रकार रजनीश पांडे ने इस वीडियो पर आपत्ति जताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “ऐसे गधों के हरकतों से पूरा कौम बदनाम होता है। देखते है आगे योगी आदित्यनाथ की यूपी पुलिस क्या करती है। बुलडोजर से ही मामला निपट जाए तो अच्छा है। ये मामला आगरा का है।” इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी काफी आक्रोश व्यक्त किया है।

इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर आगरा पुलिस को टैग करते लिखा, “कृपया जाँच कर आवश्यक कार्रवाई करें।”

इसके बाद आगरा पुलिस (Agra Police) ने ट्वीट किया, “थाना लोहामंडी पुलिस टीम द्वारा अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।” बताया जा रहा है कि ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद इस पूरे मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। थाना लोहामंडी में तीन युवकों के खिलाफ धारा 153 बी के तहत केस दर्ज किया है। इनके नाम फैजान, शादाब और मोअज्जम है। पाकिस्तान जिंदाबाद नारे का यह वीडियो महज 3 सेकंड का है। पुलिस वीडियो की गहनता से जाँच पड़ताल कर रही है।

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि तिरंगा जुलूस के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे का एक वीडियो सामने आया है। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जाँच के बाद सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -