Homeराजनीति'जल्लादों ने वामपंथी तरीके से की हत्याएँ, ये किसान नहीं राजनीतिक दलों के लोग'...

‘जल्लादों ने वामपंथी तरीके से की हत्याएँ, ये किसान नहीं राजनीतिक दलों के लोग’ – लखीमपुर खीरी हिंसा पर भारतीय किसान संघ

"कानून हाथ में लेना, सरेआम हत्याएँ कराना... ऐसा लगता है जैसे प्रोफेशनल लोगों ने, जल्लादों ने ये कार्य किया हो। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। इस प्रकार के कृत्यों में लिप्त लोगों को कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए।"

देश के सबसे बड़े किसान संगठनों में से एक ‘भारतीय किसान संघ’ ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि इसमें लिप्त लोग किसान नहीं थे। ‘भारतीय किसान संघ’ ने स्पष्ट कहा है कि ये विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग थे, जिन्होंने वामपंथी तरीकों से इस घटना को अंजाम दिया। संगठन ने कहा कि जिस तरह से लाठी-डंडों से पीट-पीट कर लोगों की निर्मम हत्या की गई, ऐसा काम किसान नहीं कर सकते।

‘भारतीय किसान संगठन’ ने कहा, “कानून हाथ में लेना, सरेआम हत्याएँ कराना… ऐसा लगता है जैसे प्रोफेशनल लोगों ने, जल्लादों ने ये कार्य किया हो। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। इस प्रकार के कृत्यों में लिप्त लोगों को कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए। हम माँग करते हैं कि इस घटना की निष्पक्ष जाँच करा के जल्द से जल्द मृतकों के परिजनों को न्याय मिले। हम मृतकों के परिजनों के साथ संवेदना प्रकट करते हैं।”

लखीमपुर खीरी हिंसा पर ‘भारतीय किसान संघ’ का बयान

वहीं योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 20 घंटों के भीतर पीड़ितों से बात कर के स्थिति को संभाल लिया, जिससे यहाँ गिद्धदृष्टि लगाए नेताओं को भी निराशा हाथ लगी है। बड़े पैमाने पर प्रदर्शन की योजना थी और कई विपक्षी नेताओं समेत एक्टिविस्ट्स भी यहाँ पहुँच रहे थे, लेकिन प्रशासन ने स्थिति संभाल लिया। नेताओं को यहाँ आने से रोका गया, ताकि तनाव न बढ़े। FIR भी की गई। मृतकों के आश्रितों के लिए मुआवजे की घोषणा हुई।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश दिया है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में RAF और SSB की दो-दो कंपनियों की तैनाती 6 अक्टूबर तक रहेगी। किसान नेताओं के साथ प्रशासन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के समझौते का ऐलान किया। दिल्ली-NCR की सीमाएँ पहले ही बंद कर दी गई थीं। सपा समर्थकों ने राज्य भर में हिंसा की, लेकिन लखीमपुर खीरी में उन्हें टपने नहीं दिया गया। अभी भी वरिष्ठ अधिकारी वहाँ मौजूद हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में 33000+ माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति, योगी सरकार ने मिशन मोड में की भर्तियाँ: योग्यता को मिला सम्मान, जानें कैसे लाखों छात्रों का...

योगी आदित्यनाथ सरकार ने माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए वर्षों से चले आ रहे भर्ती संकट को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

जिस हिंदू की हत्या हुई, अपराधी भी वही: वाह रे सपाइयों तुम्हारें आगे तो गिरगिट भी शरमा जाए, असद के खिलाफ बोलने में जबान...

गाजियाबाद के सूर्यप्रताप हत्याकांड को सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने प्रेम-प्रसंग के नैरेटिव से जोड़ा, साथ ही उसने पुलिस एनकाउंटर पर भी सवाल दिए।
- विज्ञापन -