Homeदेश-समाजपटना में 2 बदमाशों ने पुलिस वाले को सरेआम मारी गोली: पिस्टल लहराते फरार...

पटना में 2 बदमाशों ने पुलिस वाले को सरेआम मारी गोली: पिस्टल लहराते फरार हुए, दावा- बड़ी घटना को देने जा रहे थे अंजाम

घायल सिपाही का नाम राम अवतार है। घटना के समय कॉन्स्टेबल राम अवतार के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी चेकिंग में मौजूद थे। इस दौरान बजाज पल्सर बाइक से 2 संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने दोनों को रोका और तलाशी शुरू कर दी। तभी एक संदिग्ध ने राम अवतार पर गोली चलाई और दोनों भाग निकले।

बिहार की राजधानी पटना में 2 बदमाशों ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मार दी। घटना उस समय की है जब पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। हमले के बाद दोनों संदिग्ध फरार हो गए। घायल कॉन्स्टेबल को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी हालात खतरे से बाहर है। इस हमले के बाद पुलिस ने अब तक 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया और 4 बाइकों को सीज कर दिया है। हालाँकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना शनिवार (20 मई 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला पटना के थानाक्षेत्र पत्रकार नगर का है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक IPS राजीव मिश्रा ने इस मामले की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को काली मंदिर के पास पुलिस टीम संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार 2 लोगों ने सिपाही को गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाशों के पास पिस्टल थी। आशंका है कि दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। उन्होंने जानकारी दी कि मामले में आगे की जाँच जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक घायल सिपाही का नाम राम अवतार है। घटना के समय कॉन्स्टेबल राम अवतार के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी चेकिंग में मौजूद थे। इस दौरान बजाज पल्सर बाइक से 2 संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने दोनों को रोका और तलाशी शुरू कर दी। दोनों की हरकतों को संदिग्ध देखते हुए पुलिस ने दोनों को काबू करना चाहा। इसी प्रयास में राम अवतार ने एक संदिग्ध को पकड़ भी लिया। साथी को पकड़ा देख कर दूसरे संदिग्ध ने पिस्टल निकाल लिया और सिपाही राम अवतार पर गोली चला दी।

गोली लगने से राम अवतार सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान मौके का फायदा उठा कर दोनों बदमाश पैदल भी भाग निकले। बताया जा रहा है कि फरार होने के दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। उनकी पल्सर गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बाकी पुलिसकर्मियों ने अपने घायल साथी रामावतार को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया जहाँ उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली सिपाही के घुटने में लगी है जिसका इलाज चल रहा है। वहीं जब्त गाड़ी व आस-पास लगे CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस टीमें घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। बदमाशों की बाइक पर लगा नंबर प्लेट भी फर्जी बताया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अगर विधायिका भी माँगने लगे जस्टिस जामदार जैसी छूट तो… बॉम्बे हाईकोर्ट की ‘वॉशिंग मशीन’ और ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ जैसी टिप्पणी कितनी सही?

जस्टिस जामदार ने हॉर्स ट्रेडिंग, पाला बदलने और ‘वॉशिंग मशीन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। लेकिन क्या न्यायपालिका अपने ऊपर कटाक्ष स्वीकार करेगी?

Uber, ओला, Rapido… एक ही जगह का किराया बार-बार क्यों बदलता रहता है?, कैसे बचाएँ अपनी जेब के पैसे

ओला, Uber या Rapido जैसी ऐप्स का सिस्टम एक ऐसे एल्गोरिदम से चलता है जिसे सिर्फ मुनाफा और संतुलन समझ आता है। जानें कैसे स्मार्ट यूजर बनें।
- विज्ञापन -