Homeदेश-समाजपंजाब: 13 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला पादरी परवेज गिरफ्तार

पंजाब: 13 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला पादरी परवेज गिरफ्तार

पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है। वह स्कूल जाने के लिए मंगलवार की सुबह घर से निकली, लेकिन लौटी नहीं। परिजनों की शिकायत पर स्थानीय पादरी के घर छापा मार पुलिस ने बच्ची को बरामद किया।

पंजाब के गुरदासपुर में बुधवार (अगस्त 28, 2019) को पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोप में एक पादरी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित पादरी को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पीड़िता की माँ के मुताबिक उनकी 13 वर्षीय बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा है। जो स्कूल जाने के लिए मंगलवार (अगस्त 27, 2019) की सुबह घर से निकली थी, लेकिन दोबारा घर नहीं लौटी।

बच्ची के गायब होने से परेशान परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और स्थानीय चर्च के पादरी परवेज पर शक जताया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पादरी के घर में छापेमारी की और बच्ची को बरामद किया।

हालाँकि, छापेमारी से पहले परवेज लड़की के घर में होने की बात से इनकार कर रहा था। लेकिन जब पुलिस ने जाँच की तो पाया कि उसने लड़की को चारपाई के नीचे छिपा रखा था।

पुलिस ने तुरंत लड़की को वहाँ से निकाला और लड़की की माँ के बयान पर आरोपित पादरी परवेज के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -