Homeदेश-समाजमाँ ने बॉयफ्रेंड से मिलने से रोका, नाबालिग बेटी ने दे दिया ज़हर: चाय...

माँ ने बॉयफ्रेंड से मिलने से रोका, नाबालिग बेटी ने दे दिया ज़हर: चाय में मिलाती थी नींद की दवा, फिर प्रेमी को बुला कर मनाती थी रंगरेलियाँ

पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय महिला संगीता यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब वह खतरे से बाहर हैं।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक नाबालिग लड़की ने प्रेमी के प्यार में अंधे होकर अपनी माँ को ही जहर पिला दिया, वो भी चाय में मिला कर। माँ उसे बॉयफ्रेंड से मिलने से रोकती थी। पता चला है कि नाबालिग लड़की अपनी माँ को बॉयफ्रेंड के कहने पर चाय में नींद की गोलियाँ मिला देती थी, जब माँ सो जाती थी, तो वो बॉयफ्रेंड को घर में बुला लेती थी। इसी तरह से उसकी रंगरेलियाँ लंबे समय से चल रही थी, लेकिन इस बार उसने जहर ही पिला दिया।

हालाँकि, जब उसकी माँ चाय पीने के बाद बेहोश हो गई तो लड़की घबरा गई और उसने पड़ोसियों से मदद माँगी। पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय महिला संगीता यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने बताया कि 16 साल की आरोपित लड़की ने अपने प्रेमी से बाजार से जहर लाने को कह।

रायबरेली के एसपी आलोक प्रियदर्शनी ने कहा कि उन्होंने लड़की और उसके प्रेमी पर आईपीसी की धारा 328 (ज़हरीला पदार्थ खिला कर नुकसान पहुँचाना) के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी ने कहा कि वे लड़की से पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन उसका प्रेमी फरार था। हालाँकि, बाद में वो भी पकड़ा गया।

घर में बंद करने की दी धमकी, बेटी ने दिया जहर

डीह के थाना प्रभारी जीतेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लड़की के पिता दूसरे जिले में काम करते हैं और वह अपनी माँ के साथ रहती है। उन्होंने कहा, “लड़की उसी गाँव (पूर्वा) में रहने वाले एक लड़के के साथ रिश्ते में है। लड़की की अपनी माँ के साथ नियमित बहस होती थी, क्योंकि वह लड़के के साथ उसकी मुलाकातों पर आपत्ति जताती थी।”

शुक्रवार (6 अक्टूबर, 2023) को संगीता ने अपनी बेटी को चेतावनी दी कि वह लड़के से मिलना बंद कर दे, नहीं तो वह उसे घर में बंद कर देगी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित माँ की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -