Homeदेश-समाजरईस खान की बेटी से था धर्मेंद्र को प्यार, मार कर बिजली के तार...

रईस खान की बेटी से था धर्मेंद्र को प्यार, मार कर बिजली के तार से जलाया… ‘परफेक्ट साजिश’ के बाद भी हत्यारा धराया

4 महीने पहले धर्मेंद्र की लाश मिली थी। पोस्टमॉर्टम तक में बिजली से झुलसने का कारण बताया गया। लेकिन 2 चीजें कुछ और इशारा कर रही थीं। पुलिस ने खुफिया तरीके से इन 2 चीजों पर काम किया और धर्मेंद्र की प्रेमिका के अब्बू रईस खान को...

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक की रहस्मयी मौत का खुलासा करते हुए पुलिस ने रईस खान नाम के स्थानीय को गिरफ्तार किया है। रईस पर आरोप है कि उसने अपनी बेटी से मेलजोल रखने वाले हिंदू युवक धर्मेंद्र को पहले मारा और उसके बाद हाई टेंशन वायर से झुलसाया ताकि यह सुनिश्चित हो कि उसे देख कर लगे कि मौत आकाशीय बिजली गिरने के कारण हुई।

पूरा मामला 29 अगस्त 2020 का था। भोपाल पुलिस को गूंगा इलाके में 26 साल के धर्मेंद्र की मोटरसाइकल के साथ उसकी झुलसी लाश बरामद हुई थी। पोस्टमॉर्टम हुआ तो रिपोर्ट में भी सामने आया कि मौत करंट लगने से हुई है। लेकिन, पुलिस के सामने इस वाकये में संदेह पैदा करने वाले दो बिंदु थे।

पहला ये अगर बाइक चलाते हुए आकाशीय बिजली गिरने के कारण मौत यदि हुई तो आखिर धर्मेंद्र की मुट्ठी बंद कैसे हो सकती है। बाइक चलाते हुए तो ऐसा संभव नहीं था। दूसरा यह कि धर्मेंद्र शहर के दूसरे कोने में स्थित शाहपुरा के एक शॉपिंग माल में काम करता था, तो वो मौत वाले दिन गूंगा इलाके में क्या कर रहा था।

पुलिस इन दो बिंदुओं के कारण धर्मेंद्र की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद भी चुप नहीं बैठी और जाँच चालू रही। एक दिन पुलिस को मालूम हुआ कि गूंगा इलाके में रहने वाली एक लड़की से धर्मेंद्र की बातचीत थी। इसके बाद पुलिस ने जाँच करते हुए रईस खान को अपने शक के घेरे में लिया और अंत में उसी के पास से वह हाई टेंशन वायर बरामद हुई, जिससे करंट लेकर धर्मेंद्र को सुनियोजित ढंग से मारा गया।

दरअसल, रईस खान को मालूम था कि धर्मेंद्र और उसकी लड़की के बीच प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर वह आपत्ति जता चुका था। उसे यह भी पता था कि वो दोनों किस जगह पर मिलते थे। उसने इसी का फायदा उठा कर धर्मेंद्र के ख़िलाफ़ साजिश रची और ऐसे दिन व जगह का चयन किया ताकि पूरी वारदात एक प्राकृतिक दुर्घटना लगे।

पुलिस ने इस केस में जाँच के बाद बताया कि धर्मेंद्र का रईस खान की बेटी से प्रेम संबंध था, जो रईस खान को पसंद नहीं था। 29 अगस्त को धर्मेंद्र जब लड़की से मिलने के बाद लौट रहा था तो रईस खान ने पहले उसके सिर पर पत्थर मारा और फिर उसे क्षेत्र से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से बिजली के झटके दिए। धर्मेंद्र की मौत के बाद उसकी लाश को मेन रोड पर लाकर उसकी मोटरसाइकिल के पास फेंक दिया गया। ये सब ऐसे किया गया, जिससे लगे कि धर्मेंद्र की मौत आकाशीय बिजली के हादसे से हुई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गगनयान से पहले ISRO में ‘ब्रेन ड्रेन’… 100+ वैज्ञानिक छोड़ चुके नौकरी, सरकार को बदलने पड़े इस्तीफे के नियम: भारत के स्पेस मिशनों पर...

गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशनों के बीच इसरो से वैज्ञानिकों के पलायन को रोकने के लिए अंतरिक्ष विभाग ने इस्तीफे और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के नियमों को बेहद सख्त कर दिया है।

इंग्लैंड का सपना टूटा, अर्जेंटीना का जुनून जीता: जानिए मेस्सी के दो असिस्ट और 7 मिनट में पलटे मैच की पूरी कहानी

FIFA World Cup में अर्जेंटीना ने आखिरी मिनटों में इंग्लैंड को बाहर कर दिया। पढ़िए- कैसे 7 मिनट में मैच पलटा, मेस्सी का जादू और अब फाइनल में क्या दाँव पर होगा।
- विज्ञापन -