Homeदेश-समाज50+ लड़कियों को फँसाने वाला सैयद शाह खावर अली गिरफ्तार, मैट्रिमोनियल साइट से चुनता...

50+ लड़कियों को फँसाने वाला सैयद शाह खावर अली गिरफ्तार, मैट्रिमोनियल साइट से चुनता था शिकार: यौन शोषण-लूटकर हो जाता था फरार

सैयद शाह खावर अली का एक पुराना घर दिल्ली के लाजपत नगर में भी है। वह इसी पते से सिम जारी करवाता है। उसके द्वारा यौन शोषण और ठगी की शिकार लड़कियाँ दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, केरल और उत्तराखंड से हैं। वह इसी तरफ के एक मामले में पहले भी दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

राजस्थान की सांगानेर पुलिस ने 27 साल के सैयद शाह खावर अली को गिरफ्तार किया है। वह मैट्रिमोनियल साइट के जरिए लड़कियों को फँसाता था। उनका यौन शोषण करता। फिर उन्हें लूटकर फरार हो जाता। अलग-अलग राज्यों की 50 से अधिक लड़कियाँ उसकी शिकार बताई जा रही है। लड़कियों से वह कभी सुप्रीम कोर्ट का वकील तो कभी सिंगापुर का बिजनेसमैन बनकर संपर्क करता। मूल रूप से वह हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है।

उसके खिलाफ शनिवार (6 मई 2023) को जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र के शांति विहार की एक युवती ने शिकायत दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसने शादी के लिए मैट्रिमोनियल साइट पर अपना डाटा डाला था। इसी साइट के जरिए सैयद शाह अली उसके संपर्क में आया। उसने खुद को सिंगापुर का बिजनेसमैन बताया। यह भी कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी करता है। कुछ दिनों की बातचीत के बाद वह 27 अप्रैल 2023 को पीड़िता से मिलने जयपुर आया।

बताया जा रहा है कि 6 मई तक सैयद अली बहाने बनाकर जयपुर में ही रुका रहा। शनिवार को वह लड़की से मिलने उसके फ़्लैट पर गया। उसने सोने का कड़ा बनवाने का झाँसा दे गहने रखने की उसकी जगह देखी। फिर उसी दिन लड़की को बहाने से फ़्लैट से बाहर भेजकर उसके गहनों पर हाथ साफ कर दिया। गहनों के अलावा उसने लड़की की आलमारी से कुछ कैश और महँगी घड़ी भी चुरा ली। इसके बाद अर्जेन्ट काम बताकर वहाँ से रफूचक्कर हो गया।

ठगी की आशंका पर लड़की ने पहले सैयद अली को फोन किया। उसने पहले चोरी से मना किया फिर कुछ देर बाद अपना फोन बंद कर लिया। इसके बाद लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर सैयद शाह अली को गिरफ्तार कर लिया। पलिस पूछताछ में उसने 50 से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बनाने की बात कबूली है। वह लड़कियों को मीठी-मीठी बातों से अपने झाँसे में लेता था और बाद में उनका यौन शोषण करता था। लड़की का भरोसा हासिल करने के बाद उनके कीमती सामान चुरा कर फरार हो जाता था।

पुलिस जाँच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि सैयद अली का एक पुराना घर दिल्ली के लाजपत नगर में भी है। वह इसी पते से सिम जारी करवाता है। उसके द्वारा यौन शोषण और ठगी की शिकार लड़कियाँ दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, केरल और उत्तराखंड से हैं। वह इसी तरफ के एक मामले में पहले भी दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य राज्यों से भी उसके खिलाफ सबूत जुटा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।

उमर खालिद की ‘कुर्बानी’ का जश्न मनातीं आरफा खानम, ताहिर हुसैन के लिए भी बहाए थे आँसू: अपने ‘पोस्टर बॉय’ के लिए अदालत पर...

उमर खालिद से ताहिर हुसैन तक, ‘पोस्टर बॉय’ पॉलिटिक्स कैसे काम करती है? आरफा खानम के बयान, अदालतों पर सवाल और सुनवाई में देरी के दावों की पड़ताल।
- विज्ञापन -