Homeदेश-समाजअलवर पुलिस ने पूर्व फौजी को बेरहमी से पीटा, Video Viral

अलवर पुलिस ने पूर्व फौजी को बेरहमी से पीटा, Video Viral

आदिवासी समाज से आने वाले मीणा के पुलिस ने कपड़े फाड़ दिए और उनसे बदसलूकी की। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस बेरहमी से बुजुर्ग पर लाठियाँ बरसाई गई।

राजस्थान पुलिस का बर्बर चेहरा अब अलवर में देखने को मिला है। पुलिस ने यहॉं शांतिपूर्वक चल रहे एक आंदोलन को खत्म करने के लिए जमकर लाठियाँ बरसाई। साथ ही पूर्व फौजी अमर चंद मीणा को बेरहमी से पीटा।

आदिवासी समाज से आने वाले मीणा के पुलिस ने कपड़े फाड़ दिए और उनसे बदसलूकी भी की। आदिवासी मीणा समाज के प्रदेशाध्यक्ष के साथ हुई इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि किस बेरहमी से बुजुर्ग पर लाठियाँ भाँजी गई हैं।

जानकारी के मुताबिक लाठी चार्ज में एबीवीपी के संगठन मंत्री शमशेर सिंह, चेतन जैमन, समर्थक अमरचंद मीणा, राकेश चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित चतुर्वेदी, छात्रनेता रजनीश जैमन, सचिन यादव, माेहित चाैधर अनेक छात्रों को भी चाेटें आई हैं।

घटना आरआर कॉलेज चौराहे के पास हुई। यहाँ छात्र मतगणना में धांधली को विरोध करने के लिए जुटे थे। अमरचंद ने बताया कि चुनाव में 2 मत से हारी पूजा ने उन्हें फोन पर कर धांधली के बारे में बताया। मीणा समाज का प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते वे वहाँ पहुँचे थे। वे एएसपी से बात कर रहे थे तभी पीछे से पुलिस ने निर्ममता से मारपीट की।

उल्लेखनीय है कि आदिवासी समाज या दलित समाज पर राजस्थान पुलिस की दिखाई क्रूरता का ये पहला मामला नहीं हैं। कॉन्ग्रेस के सत्ता में आने के बाद पुलिस और प्रशासन की मनमानिया दिन पर दिन बढ़ रही हैं और कानून व्यवस्था की हालत चरमराती जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -