Homeदेश-समाजराजस्थान में गाय को खिलाया विस्फोटक पदार्थ, मुँह से निकल रहा खून ही खून:...

राजस्थान में गाय को खिलाया विस्फोटक पदार्थ, मुँह से निकल रहा खून ही खून: अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

विस्फोटक के फटने से गाय के मुँह से खून ही खून बह रहा है। इस मामले के बारे में सूचना मिलते ही मारवाड़ जंक्शन के गो पुत्र सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे। वहीं इसी दौरान बजरंग दल ने पशु एंबुलेंस से घायल तड़पती गाय को चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ....

राजस्थान के पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहाँ किसी असामाजिक तत्व ने गाय को विस्फोटक पदार्थ खिला दिया जोकि उसके मुँह में ही फट गया। विस्फोटक पदार्थ के फटने से गाय गंभीर रूप घायल हो गई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जाँच में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विस्फोटक के फटने से गाय के मुँह से खून ही खून बह रहा है। इस मामले के बारे में सूचना मिलते ही मारवाड़ जंक्शन के गो पुत्र सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे। वहीं इसी दौरान बजरंग दल ने पशु एंबुलेंस से घायल तड़पती गाय को चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ गाय का उपचार चल रहा है।

इलाके के जाडन पशु चिकित्सालय में लहूलुहान और दर्द से तड़पती गाय का इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद गाँव के लोग काफी आक्रोशित है। गो पुत्र सेना, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए माँग करते हुए गाँव वालों के साथ विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

वहीं गाय के साथ हुए इस क्रूर घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गो पुत्र सेना के कार्यकर्ताओं ने सिरियारी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। घटना पर संज्ञान लेते हुए थाना अधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा।

गौरतलब है कि ऐसी ही एक घटना केरल में हुई थी। जहाँ एक गर्भवती हथिनी का खाने में मिले विस्फोटक को खाने से मौत हो गई थी। दरअसल, 27 मई, 2020 को एक 15 वर्षीय गर्भवती हथिनी ऐसे ही एक अमानवीय कृत्य का शिकार हो गई। उसे किसी उपद्रवी शख्स ने एक पटाखों से भरा अनानास खिलाया, जिससे हथिनी के मुँह में विस्फोट हो गया और वह बुरी तरह जख्मी हो गई। हथिनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि वह गर्भवती थी। उसका जबड़ा टूट गया था और मुँह में विस्फोट के कारण वह अनानास चबाने के बाद कुछ खा नहीं पा रही थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -