Homeदेश-समाजछोटका अनवर पिस्टल से धमका रहा था, राँची की महिलाओं ने घेर कर मारते-मारते...

छोटका अनवर पिस्टल से धमका रहा था, राँची की महिलाओं ने घेर कर मारते-मारते अधमरा कर दिया

महिलाओं ने जब चारों चोरों को घेर लिया तो बचने के लिए छोटका अनवर ने हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद वहाँ मौजूद महिलाओं ने छोटका अनवर को मार-मार कर अधमरा कर दिया।

झारखंड की राजधानी राँची के सदर थाना क्षेत्र के गढ़ाटोली में शुक्रवार (17 दिसंबर 2021) की सुबह हथियार के बल पर लूटपाट करने चार चोर (छोटका अनवर, बड़ा अनवर, रिंकू और फिरोज) आए। इसमें से एक को (छोटका अनवर) को वहाँ की स्थानीय महिलाओं ने घेर लिया और मार-मार कर अधमरा कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गढ़ाटोली में छोटका अनवर, बड़ा अनवर, रिंकू और फिरोज पिस्टल के दम पर घर लूटने और जमीन पर कब्जा करने आए थे। इसी दौरान वहाँ की स्थानीय महिलाओं ने चारों को घेर लिया। उनसे बचने के लिए छोटका अनवर ने हवाई फायरिंग कर दी, जिसके बाद वहाँ मौजूद महिलाओं के साथ अन्य लोगों ने अनवर को मार-मार कर अधमरा कर दिया।

छोटका अनवर के साथ वाले तीन अन्य चोर महिलाओं का गुस्सा देख कर वहाँ से फरार हो गए। थोड़ी देर के बाद गैंग के तीनों शख्स फिर गढ़ाटोली आए और अधमरे पड़े छोटका अनवर को उठा कर ले गए। उन्होंने स्थानीय लोगों को देख लेने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। उन्होंने घटनास्थल से पिस्टल भी बरामद किया है।

बता दें कि छोटका अनवर और उसके गैंग के लोगों से गढ़ाटोली के मोहल्ले वाले पिछले कई दिनों से परेशान थे। छोटका अनवर और उसका गैंग हर घर से रंगदारी की माँग कर रहा था। शुक्रवार की सुबह भी वो अपने गैंग के साथ जमीन पर कब्जा करने की नीयत से अवैध पिस्टल के साथ गढ़ाटोली पहुँचा था।

जमीन पर कब्जा के दौरान ही स्थानीय लोगों ने उसका जमकर विरोध किया, जिसके बाद अनवर ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। उसके बाद मोहल्ले की महिलाओं ने छोटका अनवर को घेर कर उसकी जमकर पिटाई की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों से भटकी समाजवादी पार्टी, ‘PDA’ के नाम पर सिर्फ ‘MY’ समीकरण को तरजीह: समझिए कैसे दलितों की अनदेखी कर...

सामाजिक न्याय का दावा करने वाली सपा आज भी अपने पुराने ढर्रे पर चल रही है, जिससे उसका 'PDA' का रैपर महज एक चुनावी चुनावी हथकंडा नजर आता है।

असल बात को छुपाओ, शब्दों का हेर-फेर कर प्रोपेगेंडा फैलाओ: UP को बदनाम करने के लिए ये है NewsLaundry की ट्रिक, जानिए कैसे प्रस्तावित...

हर राज्य में सभी MoU हकीकत में नहीं बदलते। कुछ परियोजनाएँ सफल होती हैं और कुछ निरस्त होती हैं। इससे पूरे निवेश मॉडल को ही फर्जी कह देना गलत है।
- विज्ञापन -