Homeदेश-समाजएक हाथ से बाइक ड्राइव, दूसरे हाथ से मास्टरबेशन… ड्रॉप करने के बाद 'I...

एक हाथ से बाइक ड्राइव, दूसरे हाथ से मास्टरबेशन… ड्रॉप करने के बाद ‘I Love You’ लिख भेज रहा था हार्ट-किस वाली इमोजी

जब पीड़िता अपने घर पहुँची तो रैपिडो ड्राइवर ने उसे व्हाट्सएप पर लगातार मैसेज और करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

बेंगलुरु पुलिस ने अश्लील हरकत करने और महिला यात्री को परेशान करने के आरोप में एक रैपिडो ड्राइवर को गिरफ्तार किया। महिला का आरोप है कि आरोपित ड्राइवर बाइक चलाते हुए हस्तमैथुन कर रहा था। इसके बाद जब वह घर पहुँची तो व्हाट्सएप पर मैसेज और कॉल करके उसे परेशान करने लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार किया।

पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई घटना को लेकर शुक्रवार (21 जुलाई, 2023) को ट्विटर पर एक थ्रेड लिखा। इस थ्रेड में उसने कहा था कि वह मणिपुर में हो रही हिंसा का विरोध करने के लिए बेंगलुरु के टाउन हॉल गई थी। वहाँ से वापस घर आने के लिए वह रैपिडो से ऑटो बुक करना चाहती थी। लेकिन लगातार कैंसिलेशन के बाद उसने बाइक बुक कर ली। लेकिन रैपिडो ड्राइवर दूसरी बाइक पर आया। उसका कहना था कि जो बाइक रैपिडो में रजिस्टर्ड है उसकी सर्विसिंग हो रही है। इसके बाद उसने ऐप से राइड कंफर्न की और उस बाइक में बैठ गई।

महिला ने आगे लिखा कि यात्रा के दौरान रैपिडो ड्राइवर एक हाथ से बाइक ड्राइव कर रहा था। वहीं दूसरे हाथ से वह हस्तमैथुन कर रहा था। इससे वह डर गई और पूरी यात्रा के दौरान चुपचाप बैठी रही। चूँकि रैपिडो ड्राइवर की हरकत से वह पहले ही वाकिफ़ हो चुकी थी। ऐसे में वह रैपिडो ड्राइवर को अपने घर का एड्रेस नहीं देना चाहती थी। इसलिए उसने उसने अपने घर से 200 मीटर पहले ही बाइक रुकवा ली।

इसके बाद जब पीड़िता अपने घर पहुँची तो रैपिडो ड्राइवर ने उसे व्हाट्सएप पर लगातार मैसेज और करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। स्क्रीनशॉट में ‘लव यू’ के साथ ही ‘किस’ और ‘हार्ट’ इमोजी भी देखे जा सकते हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि लगातार कॉल और मैसेज से परेशान होकर उसने रैपिडो ड्राइवर का नंबर ब्लॉक कर दिया। लेकिन इसके बाद उसने अलग-अलग नंबरों से कॉल करना शुरू कर दिया।

पीड़िता के ट्वीट्स संज्ञान लेते हुए बेंगलुरु पुलिस ने आरोपित रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जाँच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने शनिवार (22 जुलाई, 2023) को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -