Homeदेश-समाजयूपी: एटा में रज्जाक ने कुल्हाड़ी से काटकर मंदिर के पुजारी को उतारा मौत...

यूपी: एटा में रज्जाक ने कुल्हाड़ी से काटकर मंदिर के पुजारी को उतारा मौत के घाट

आरोपित रज़्ज़ाक नशे का आदी बताया जा रहा है। पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर कोतवाली देहात पुलिस ने ऑपइंडिया को बताया कि हत्यारोपित रज्जाक अक्सर गाँजा (Marijuana) के नशे में रहता था। आशंका ये भी जताई जा रही है कि घटना के दिन भी उसने गाँजे का सेवन किया था और उसी के चलते उसने पुजारी का कत्ल कर दिया।

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के कोतवाली देहात थाने के अंतर्गत आने वाले गाँव नगला जगरूप में शुक्रवार (8 अक्टूबर 2021) की रात एक मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में पुलिस ने रज्ज़ाक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुजारी की हत्या करने के लिए आरोपित रज़्ज़ाक ने कुल्हाड़ी का प्रयोग किया था, जिसे एटा पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृत पुजारी का नाम कृपाल सिंह था, और उसकी उम्र लगभग 52 वर्ष बताई जा रही है।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामवासी

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल –

पुलिस की प्राथमिक जाँच में पता चला कि मृतक पुजारी कृपाल सिंह गाँव वालों के बीच “बाबा साधु” नाम से चर्चित थे। बताया जा रहा है कि मृतक पुजारी और हत्यारोपित रज्जाक में पहले अच्छी दोस्ती हुआ करती थी और दोनों अक्सर साथ ही देखे जाते थे। दोनों खाना भी अक्सर साथ ही खाते थे।

गाँव वालों को इस घटना की जानकारी शनिवार को हो पाई, जब उन्होंने ने मंदिर परिसर में पुजारी का लहूलुहान मृत शरीर देखा था। मृत पुजारी कृपाल सिंह एटा के ही गढ़ी तालुका के रहने वाले थे जो एक माह पहले मंदिर में पूजा-पाठ आदि के लिए आए थे।

पुलिस के अनुसार हत्यारोपित रज़्ज़ाक की उम्र लगभग 45 वर्ष है। इस हत्याकांड पर बयान देते हुए एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक IPS उदय शंकर सिंह ने बताया कि- “हिरासत में लिए आरोपित रज़्ज़ाक से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में यह प्रकाश में आया है कि रात में मृतक पुजारी और आरोपित रज़्ज़ाक दोनों ने एक साथ खाना खाया जिसके बाद दोनों में कुछ आपसी विवाद हुआ। बतौर SSP एटा इसी विवाद के चलते रज़्ज़ाक ने पुजारी कृपाल सिंह की हत्या कर दी।

आरोपित रज़्ज़ाक नशे का आदी बताया जा रहा है। पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर कोतवाली देहात पुलिस ने ऑपइंडिया को बताया कि हत्यारोपित रज्जाक अक्सर गाँजा (Marijuana) के नशे में रहता था। आशंका ये भी जताई जा रही है कि घटना के दिन भी उसने गाँजे का सेवन किया था और उसी के चलते उसने पुजारी का कत्ल कर दिया। इसी के साथ पुलिस इस घटना से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -