Homeदेश-समाज'हमारे ग्रुप ने ही पुलवामा हमला किया था': मुकेश अंबानी के परिवार को जान...

‘हमारे ग्रुप ने ही पुलवामा हमला किया था’: मुकेश अंबानी के परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाला बिहार से गिरफ्तार, मोबाइल से डिलीट है सब डेटा

इस साल अगस्त में भी अस्पताल में फोन करके इसी तरह की धमकी दी गई थी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस तरह के खतरे को देखते हुए खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर केंद्र सरकार ने हाल ही में अंबानी को 'Z+' सुरक्षा प्रदान की है। वहीं, नीता अंबानी को 'Y+' सुरक्षा दी गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनके परिवार को जान से मारने तथा रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में बिहार से राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) को गिरफ्तार किया गया है। उसने दावा कि उसके ग्रुप ने ही पुलवामा हमला (Pulwama Attack) किया था।

30 साल के राकेश मिश्रा को बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार किया गया है। उसने जिस फोन से अस्पताल में कॉल करके धमकी दी थी, उसका सिम कार्ड उसी के नाम और पते पर पंजीकृत है। Truecaller पर भी उसने अपना असली नाम डाल रखा था। पुलिस को अभी समझ में नहीं आ रहा है कि मिश्रा इस तरह का दावा क्यों कर रहा है।

जोन II के DCP नीलोत्पल ने कहा, “हम अभी भी आरोपी की जाँच कर रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि धमकी देने के पीछे क्या मकसद था।” पुलिस उसकी आवाज का नमूना लेकर उसे कॉल करने वाले की आवाज से मिलान करने का प्रयास कर रही है। राकेश मिश्रा की आवाज के नमूने को जाँच के लिए लिए फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) आरोपित को 6 अक्टूबर 2022 को बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार कर मुंबई (Mumbai) ले आई थी। उसे गिरगांव के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे 10 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “इससे पहले कि हम उसे गिरफ्तार कर पाते, उसने अपने मोबाइल फोन से डेटा डिलीट कर दिया था। हम इसे पुनः प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। हम उसके खिलाफ धारा 201 (सबूत नष्ट करना) लगाने पर विचार कर रहे हैं।” मिश्रा पर IPC की धारा 506(2) और 507 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

बता दें कि 5 अक्टूबर 2022 को दक्षिण मुंबई स्थित सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के कॉल सेंटर नंबर पर दोपहर और शाम में दो कॉल आए थे। फोन करने वाले ने अस्पताल को उड़ाने की धमकी देने के साथ-साथ मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, उनके बेटे आकाश अंबानी को जान से मारने और उनके आवास एंटीलिया को उड़ाने की धमकी भी दी थी।

इस साल अगस्त में भी अस्पताल में फोन करके इसी तरह की धमकी दी गई थी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस तरह के खतरे को देखते हुए खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर केंद्र सरकार ने हाल ही में अंबानी को ‘Z+’ सुरक्षा प्रदान की है। वहीं, नीता अंबानी को ‘Y+’ सुरक्षा दी गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -