Homeदेश-समाज'नशे में ​थे पृथ्वी शॉ, बैट से किया था हमला': क्रिकेटर के साथ हाथापाई...

‘नशे में ​थे पृथ्वी शॉ, बैट से किया था हमला’: क्रिकेटर के साथ हाथापाई में गिरफ्तार सपना गिल के वकील का दावा, सामने आया था मारपीट का वीडियो

सपना और उसके दोस्तों वे लोग पार्टी करने गए थे। लेकिन पृथ्वी शॉ के दोस्तों ने उनके साथ क्लब में मारपीट की। सेल्फी लेने की कोशिश करने पर शॉ ने उनका फोन छीनकर फेंक दिया।

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई के मामले में पुलिस ने सपना गिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सभी पर हिंसा करने और जबरन उगाही का मामला दर्ज हुआ है। घटना बुधवार (15 फरवरी 2023) रात की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरा मामला मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित एक होटल के पास का है। कथित तौर पर सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद के बाद मामला इस हद तक बढ़ा कि बेसबॉल के बल्ले से हमले की नौबत आ गई।

पृथ्वी शॉ के वकील का कहना है कि भारतीय क्रिकेटर डिनर के लिए होटल गए थे। यहाँ सपना गिल और शोभित ठाकुर ने पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने की बात कही। इस पर पृथ्वी तैयार हो गए। लेकिन फिर कुछ देर बाद सपना गिल और शोभित ठाकुर कुछ और लोगों के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुँच गए। पृथ्वी ने इस बार मना कर दिया। लेकिन सेल्फी लेने आए लोग मानने को तैयार नहीं थे। इस पर पृथ्वी शॉ ने मैनेजर को बुलाकर उन्हें होटल से बाहर करा दिया।

पृथ्वी शॉ के वकील ने यह भी कहा है कि इसके बाद पृथ्वी अपनी कार लेकर वहाँ से निकल गए। इस दौरान सपना गिल और शोभित ठाकुर ने अपने साथियों के साथ उनका पीछा किया। रेड लाइट पर जब पृथ्वी ने कार रोकी तो आरोपितों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। इससे उनकी कार को भी नुकसान हुआ है। आरोप है कि सपना गिल और उसके साथियों ने पृथ्वी से 50 हजार रुपए ऐंठने की भी कोशिश की। यही नहीं पृथ्वी शॉ पर झूठे केस लगाने की भी धमकी दी गई।

पृथ्वी शॉ के साथ हुई इस घटना को लेकर उनके दोस्त आशीष यादव ने ओशिवारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ IPC की धारा 143, 148, 149, 384, 437, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी फुटेज की भी जाँच की जाएगी। फिलहाल इस मामले में सपना गिल की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस उसे शुक्रवार (17 फरवरी 2023) को कोर्ट में पेश करेगी।

वहीं, सपना और उसके दोस्त का कहना है कि वे लोग पार्टी करने गए थे। लेकिन पृथ्वी शॉ के दोस्तों ने उनके साथ क्लब में मारपीट की। उनका कहना है कि वे लोग पृथ्वी के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी शॉ ने उनका फोन छीनकर फेंक दिया और धक्का दे दिया। सपना गिल के वकील ने पृथ्वी शॉ पर नशे में होने का आरोप लगाया है।

सपना के वकील का कहना है कि पृथ्वी ने अपनी ‘प्रतिष्ठा और हैसियत का दुरुपयोग’ करते हुए लकड़ी के बैट से सपना पर हमला किया था। सपना गिल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2,21,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके रील्स पर हजारों में व्यू आते हैं। सपना गिल साल 2017 में आई भोजपुरी फिल्म मेरा वतन और साल 2021 में आई काशी अमरनाथ में भी काम कर चुकी हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल नगर पालिका भर्ती घोटाले में TMC MLA मदन मित्रा के ठिकानों पर ED की छापेमारी, ₹200 करोड़ का हुआ खेल: जानें- इस संगठित...

शिक्षक भर्ती जाँच से खुला नगर पालिका भर्ती घोटाले का राज। 1814 संदिग्ध नियुक्तियों के बीच मदन मित्रा समेत कई बड़े नाम जाँच के घेरे में है।

फीफा विश्व कप 2026 में पुलिसिच की कप्तानी और बालोगन के दमदार गोलों से USA ने पैराग्वे को 4-1 से रौंदा, अब ब्राजील Vs...

विश्व कप का आगाज़ सही मायनों में चुका है। पिछले चार वर्षों से जो धरा बारूद के ढर्रे पर बैठी हुई है उसे फिर मुस्कुराने की वजह मिल गई है।
- विज्ञापन -