Homeदेश-समाजCM गहलोत के गृह जिले में 'सर तन से जुदा' के नारे, पुलिस के...

CM गहलोत के गृह जिले में ‘सर तन से जुदा’ के नारे, पुलिस के सामने बेखौफ इस्लामी भीड़ ने की हरकत: कन्हैया लाल की हत्या का समर्थन का भी, वीडियो आया सामने

पुलिस ने मुख्य आरोपित रोशन अली सिंधी (47) को गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस का कहना है कि वो बाकी आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

राजस्थान के जोधपुर में इस्लामी भीड़ ने खुलेआम ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगाए हैं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। साथ ही हरे रंग के इस्लामी झंडे ली हुई भीड़ को ‘नारा-ए-तकबीर’ और ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाते हुए भी देखा गया। ये वीडियो वहाँ आयोजित एक मजहबी जुलूस का है। पुलिस का कहना है कि वो वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई में जुट गई है। हालाँकि, मात्र एक को ही अभी तक गिरफ्तार करने की बात सामने आई है।

ये मामला रविवार (9 अक्टूबर, 2022) का है। घटना जोधपुर के पीपाड़ शहर में हुई। डीएसपी भूपेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी दी कि बारावफात (मिला-उल-नबी) के दौरान शहर में जुलूस निकाला जा रहा था, उसी दौरान ये घटना हुई। इस दिन दुनिया भर में मुस्लिम पैगंबर मुहम्मद की जयंती मनाते हैं। खास बात तो ये है कि ये नारेबाजी राजस्थान पुलिस के सामने हुई है। हिन्दू संगठनों का आरोप है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए ऐसा किया गया। जोधपुर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला भी है।

हिन्दू कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस ने मुख्य आरोपित रोशन अली सिंधी (47) को गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस का कहना है कि वो बाकी आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि लगातार छापेमारी चल रही है और पुलिस की इस मामले पर पैनी नजर बनी हुई है। ‘विश्व हिंदू परिषद (VHP)’ के सत्यनारायण ने मामला दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि कन्हैया लाल की हत्या के समर्थन में ये नारेबाजी की गई।

याद दिला दें कि पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के आरोप के बाद भाजपा ने अपनी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था। उनके समर्थन में पोस्ट करने पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने कन्हैया लाल तेली नामक दर्जी की राजस्थान के उदयपुर में सिर कलम कर हत्या कर दी थी, साथ ही वीडियो भी बनाया था। ताज़ा मामले में आरोपित राशन अली सिंधी पहले भी दंगा आरोपित रहा है। वो शहर में एक कपड़ों की दुकान चलाता है। पूर्व पालिका अध्यक्ष महेंद्र सिंह कच्छावाह ने कहा कि पीपाड़ पहले भी दंगा पीड़ित रहा है, अब फिर माहौल बिगाड़ने की साजिश चल रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद के बीच अल्पसंख्यक संस्थानों में आरक्षण पर बहस, AMU-JMI में भी कोटा सिस्टम लागू नहीं: समझें इस ‘दोहरी व्यवस्था’ पर क्यों...

बहस इस बात की है कि मुस्लिम जातियाँ अन्य संस्थानों में OBC आरक्षण का लाभ लेती हैं, लेकिन अपने संस्थानों में हिंदुओं को मौका क्यों नहीं देती?
- विज्ञापन -