Homeदेश-समाज'पशु-प्रेमी हैं तो मांस मत खाइए, हर दिन 20 करोड़ जानवरों को मारा जा...

‘पशु-प्रेमी हैं तो मांस मत खाइए, हर दिन 20 करोड़ जानवरों को मारा जा रहा’: दीवाली का विरोध करने वालों को सद्गुरू का जवाब

इससे पहले जग्गी वासुदेव ने ट्विटर पर कहा था, "वायु प्रदूषण की चिंता कोई ऐसा कारण नहीं है कि बच्चों को पटाखे फोड़ने की खुशी से वंचित किया जाए। अगर आप उनके लिए कुछ करना चाहते हैं तो तीन दिन पैदल अपने ऑफिस जाएँ और बच्चों को पटाखों का आनंद लेने दें।”

दीवाली पर जानवरों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का हवाला देकर पटाखों का विरोध करने वाले लेफ्ट-लिबरल्स को आइना दिखाने के बाद सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने एक बार फिर से ‘ज्ञान’ देने वालों को जबाव दिया है। उन्होंने कहा है कि जानवरों की हत्या कसाईखाने में की जाती है, दीवाली मनाने से उन्हें कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आप सच में जानवरों से प्यार करते हैं तो स्लॉटर हाउसों में जाकर उन्हें बचाइए।

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने 4 नवंबर 2021 को ट्विटर पर अपने इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने बच्चों के लिए पटाखों पर से प्रतिबंध हटाने की अपील की। सद्गुरु ने ट्वीट किया, “यदि आप एक पशु-प्रेमी, पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील इंसान हैं तो आपको दैनिक मांस की खपत में कटौती करनी चाहिए। बच्चों को खुशी के इस दिन को मनाने दें।”

उन्होंने वीडियो में कहा कि यह ‘जानवरों और पक्षियों के लिए अचानक चिंता करने जैसी बात है, क्योंकि भोजन के लिए दुनिया भर में हर दिन 20 करोड़ से अधिक जानवरों का वध हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया, “अगर आप मांस के खपत को आधा कर दें तो हर दिन 10 करोड़ जानवरों को बचा सकते हैं। यदि आप एक पशु प्रेमी हैं तो आपको यही करना चाहिए।”

सद्गुरू के मुताबिक, “आपको बूचड़खानों में जाकर समझना चाहिए कि कुछ समय पहले आपने जो कबाब खाया वह एक जानवर था। बीफ रोस्ट एक बहुत ही प्यारा जानवर था और आप जो चिकन खा रहे हैं वह एक पक्षी था।”

इससे पहले भी सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने दिवाली के मौके पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का विरोध किया। इसको लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपनी सहमति जताई है। दरअसल, सद्गुरु ने पटाखे फोड़ने से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने का सिंपल फॉर्मूला दिया है। धार्मिक गुरु ने ट्विटर पर कहा, “वायु प्रदूषण की चिंता कोई ऐसा कारण नहीं है कि बच्चों को पटाखे फोड़ने की खुशी से वंचित किया जाए। अगर आप उनके लिए कुछ करना चाहते हैं तो तीन दिन पैदल अपने ऑफिस जाएँ और बच्चों को पटाखों का आनंद लेने दें।”

उनके इस सुझाव का अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी समर्थन किया था। उन्होंने कहा था, “सद्गुरु वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने लाखों पेड़ लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। दिवाली के मौके पर हम सभी पर्यावरण को दूषित होने से बचाएँ और तीन दिनों तक अपनी कार का इस्तेमाल न करें। पैदल ही अपने ऑफिस जाएँ।”

कंगना रनौत की इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट
Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -