Homeदेश-समाजदेवी जागरण के मंच पर चढ़कर मूर्ति पर फेंका काला कपड़ा; लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद...

देवी जागरण के मंच पर चढ़कर मूर्ति पर फेंका काला कपड़ा; लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे… बस्ती में 2 मुस्लिम लड़कियों सहित कुल 9 पर FIR

ऑपइंडिया ने इस घटना के बारे में चश्मदीद रहे आशीष द्विवेदी से बात की। आशीष ने हमें बताया कि जिन आरोपितों पर केस दर्ज हुआ है वो दीपावली पर पटाखे आदि के साथ चूड़ी-बिंदी बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि जब लड़कियों ने जागरण में कपड़े फेंकने की हरकत की तब विरोधस्वरूप हजारों हिन्दू जमा हो गए थे और पुलिस से ही कार्रवाई की माँग की।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में देवी जागरण कार्यक्रम के दौरान कुछ मुस्लिमों ने हंगामा कर दिया। दरअसल, 2 मुस्लिम लड़कियों ने मंच पर भगवान का भजन गा रहे गायक पर काले कपड़े फेंक दिए। गायक से माइक छीन कर ‘इस्लाम जिंदाबाद’ तथा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस घटना पर हिन्दू संगठनों ने नाराजगी जताई है। पुलिस ने केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। घटना सोमवार (23 अक्टूबर 2023) की है।

मामला बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र का है। यहाँ चौरी क्षेत्र के ग्राम प्रधान आशीष ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर 2023 (सोमवार) को उनके गाँव चौरी में माता रानी का जागरण चल रहा था। वहाँ रात लगभग 11 बजे के करीब मंच पर 2 मुस्लिम लड़कियाँ चढ़ गईं। इनमें से एक लड़की के नाबालिग होने की भी आशंका जताई जा रही है। इन दोनों ने काले रंग का कपड़ा माता की मूर्ति पर फेंका और इस्लाम के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगीं।

शिकायत में आगे बताया गया है कि दोनों लड़कियों ने ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए। इसी हंगामे के बीच अरमान अली, अरबाज़, मिराज, सुग्गन अली, शहाबुद्दीन, मोहम्मद शमी और मोहम्मद ज़ाकिर भी मंच पर चढ़ गए। ये सभी मिलकर जागरण में मौजूद लोगों को ललकारने लगे। शिकायतकर्ता ने इन आरोपितों साथ कुछ अन्य लोगों की भी संलिप्तता बताते हुए आरोप लगाया है कि वहाँ हिन्दुओं को जान से मारने और दंगा करवाने की भी धमकियाँ दी गईं थी।

इन सभी 9 आरोपितों को देश विरोधी बताते हुए ग्राम प्रधान ने कड़ी कार्रवाई की माँग की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के 9 आरोपितों पर IPC की धारा 153-B और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पाँच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

पटाखों और चूड़ी-बिंदी के कारोबारी हैं आरोपित

ऑपइंडिया ने इस घटना के बारे में चश्मदीद रहे आशीष द्विवेदी से बात की। आशीष ने हमें बताया कि जिन आरोपितों पर केस दर्ज हुआ है वो दीपावली पर पटाखे आदि के साथ चूड़ी-बिंदी बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि जब लड़कियों ने जागरण में कपड़े फेंकने की हरकत की तब विरोधस्वरूप हजारों हिन्दू जमा हो गए थे और पुलिस से ही कार्रवाई की माँग की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -