Homeदेश-समाज'सब जानते हैं सुशांत के पिता ने नहीं की 2 शादी, झूठ बोल रहे...

‘सब जानते हैं सुशांत के पिता ने नहीं की 2 शादी, झूठ बोल रहे हैं संजय राउत’

संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के जरिए दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत का उनके परिवार के साथ संबंध अच्छे नहीं थे। उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी जोकि उन्हें स्वीकार नहीं था। उनका अपने पिता से कोई भावनात्मक संबंध नहीं था।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की दो शादी का दावा किया था। सुशांत के मामा आरसी सिंह ने इसे गलत बताया है।

एनबीटी के मुताबिक सुशांत के पिता ने दो शादियॉं नहीं की हैं। आरसी सिंह ने कहा है कि बिहार में रहने वाले जानते हैं कि सुशांत के पिता ने एक ही शादी की थी। संजय राउत झूठ बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा, संजय राउत ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के इशारे पर गलत बयान दिया है। संजय राउत इस तरह की बात बोलकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी बात बोलकर किसी की छवि खराब करना क्या अच्छी बात है।”

दरअसल, संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के जरिए दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत का उनके परिवार के साथ संबंध अच्छे नहीं थे। उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी जोकि उन्हें स्वीकार नहीं था। उनका अपने पिता से कोई भावनात्मक संबंध नहीं था।

राउत ने यह भी लिखा था कि सुशांत बिहार से कोई संबंध नहीं रखते थे। वो पूरी तरह मुंबईकर बन गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि संघर्ष के दिनों में बिहार उनके साथ नहीं था, उन्हें सारा वैभव मुंबई ने दिया।

गौरतलब है कि राउत ने बिहार पुलिस और केंद्र सरकार पर भी महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। यहाँ तक कि उन्होंने यह भी कहा था कि बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे भाजपा के आदमी हैं।

राउत ने यह भी दावा किया था कि राकांपा सुप्रीमो शरद पवार ने इस मामले में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के हेड अर्नब गोस्वामी द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद उन्हें फोन किया था। उन्होंने दावा किया कि शरद पवार ने अर्नब गोस्वामी की शिकायत करते हुए कहा कि राज्य के सीएम के खिलाफ ‘अपमानजनक भाषा’ का इस्तेमाल करने से अच्छा संदेश नहीं जाएगा। उन्होंने पूछा कि ‘सरकार क्या कर रही है।’ साथ ही राउत ने आरोप लगाया कि सुशांत के मामले के टीवी कवरेज के पीछे का मकसद उद्धव ठाकरे सरकार को बदनाम करना है।

इससे पहले सुशांत की मौत के मामले में आरोपों में घिरी रिया चकवर्ती की लीगल टीम ने व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक किए थे। ये चैट सुशांत और रिया के बीच के थे। इसमें सुशांत अपनी बहन प्रियंका को लेकर बातें कर रहे हैं। सुशांत कथित तौर अपनी बहन से काफी नाराज दिख रहे थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।

रूस से ऊर्जा खरीद पर अमेरिकी पाखंड… तेल खरीदने वाले भारत-चीन जैसे देशों पर 100% टैरिफ, गैस खरीदने वाले देशों को छूटे देने का...

अमेरिकी सीनेट का रूस से तेल लेने वाले देशों पर 100 % टैरिफ लगाने का हथकंडा भारत चीन जैसे देशों को टारगेट करने का एक और तरीका है।
- विज्ञापन -