Homeदेश-समाजपुलिया तोड़ बाजार में घुसी रेलगाड़ी... ओवरब्रिज में प्लेन फँसने के बाद बिहार में...

पुलिया तोड़ बाजार में घुसी रेलगाड़ी… ओवरब्रिज में प्लेन फँसने के बाद बिहार में अब सड़क पर ट्रेन, पुलिस को सँभालना पड़ा मोर्चा

चालक ने उसे सँभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन तबतक ट्रेलर ही पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए आगे निकल गया। ऐसे में ट्रेन का डिब्बा बीच-बाजार सड़क पर आ गया।

कुछ ही दिन पहले पूर्वी चम्पारण में एक स्क्रैप्ड प्लेन सड़क पर फंस गया था। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तो वहीं अब भागलपुर में ट्रेन का डिब्बा ही सड़क पर आ गया। ट्रेन का डिब्बा ट्राले के माध्यम से कहीं ले जाया जा रहा था, तभी भागलपुर में लोहिया पुल को तोड़ते हुए बाजार में घुस गया। इस घटना के बाद आसपास काफी भीड़ इकट्ठी हो गई और लोगों को दूसरे रास्ते से निकालना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, भागलपुर में ट्रेन की बॉगी ट्रेलर पर लोड होकर स्टेशन की ओर जा रही थी। तभी लोहिया पुल के पास ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। चूँकि उस पर काफी वजनी ट्रेन का डिब्बा ही डाल दिया गया था, ऐसे में मोड़ते समय वो अनियंत्रित हो गया। ऐसे में अचानक वो झुकने लगा। चालक ने उसे सँभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रेलर ही पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए आगे निकल गया। ऐसे में ट्रेन का डिब्बा बीच-बाजार सड़क पर आ गया। हालाँकि, गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

ट्रेलर चालक की समझ-बूझ से बचा बड़ा हादसा

इस घटना के बाद स्टेशन जाने वाला पूरा रोड बंद हो गया है। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके की बैरिकेडिंग की और लोगों को दूसरे रास्तों से गंतव्य तक पहुँचाया। बताया जा रहा है कि अगर ट्रेलर चालक ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। चूँकि ट्रेलर का ब्रेक ही फेल हो गया था। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। हालाँकि इस हादसे में ट्रेलर चालक घायल हो गया है। ट्रैफिक डीएसपी आशीष सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -