Homeदेश-समाजमानसी को चाकुओं से गोदा और नदी में फेंक दिया: सीरियल किलर ब्रदर्स गैंग...

मानसी को चाकुओं से गोदा और नदी में फेंक दिया: सीरियल किलर ब्रदर्स गैंग के सलमान और अरशद गिरफ्तार, सराफा कारोबारी को जा रहे थे लूटने

पूछताछ में सलमान और अरशद ने मानसी नाम की युवती को अगवा कर उसकी हत्या की बात भी कबूली। साथ ही बताया कि हत्या के बाद उसकी लाश बहराइच रोड पर घाघरा नदी में फेंक दी थी।

यूपी की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने सीरियल किलर ब्रदर्स सलीम रुस्तम सोहराब गैंग के दो गुर्गों को लखनऊ से दबोचा है। इन्हें पकड़ कर एसटीएफ ने न केवल एक सराफा कारोबारी को लूट से बचाया है, बल्कि मानसी हत्याकांड का भी खुलासा हो गया है।

गिरफ्तार गुर्गों की पहचान सलमान उर्फ आफताब मलिक और अरशद सिद्दीकी के तौर पर सामने आई है। पूछताछ में इन्होंने चाकू मारकर मानसी की हत्या करने और उसका शव नदी में फेंकने की बात भी कबूली है। मानसी की हत्या 4 सितंबर को की गई थी।

लखनऊ एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीरियल किलर ब्रदर सलीम रूस्तम सोहराब गैंग के सदस्य अरशद और सलमान को लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में है। ये वहाँ स्कार्पियो क्लब के पास कुर्सी रोड पर सराफा कारोबारी को लूटने के पहुँचे थे। सूचना पर तुरंत एक्शन लेकर एसटीएफ ने आरोपितों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपितों के पास से पिस्टल, तमंचा, पाँच कारतूस, मोबाइल और कार बरामद की।

पूछताछ में दोनों ने 4 सितंबर को इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास से मानसी नाम की युवती को अगवा कर उसकी हत्या की बात भी कबूली। साथ ही बताया कि हत्या के बाद उसकी लाश बहराइच रोड पर घाघरा नदी में फेंक दी थी।

अरशद ने पूछताछ के दौरान यह भी दावा किया कि मानसी का उसके भाई से प्रेम संबंध था। घरवालों के कई बार समझाने के बाद भी दोनों मान नहीं रहे थे और निकाह की जिद पर अड़े थे।

अरशद ने बताया कि उसका भाई पहले से शादीशुदा है। अरशद ने बताया कि मानसी के वजह से उनके घर में तनाव चल रहा था। उनकी बदनामी भी हो रही थी। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि मानसी की हत्या का प्लान उसने ही बनाया था।

प्लान बनाने के बाद अरशद ने इसमें सलमान को भी शामिल किया। दोनों घटना वाली रात स्विफ्ट कार से मानसी के किराए के कमरे इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास पहुँचे। उसे कार में बिठाकर साथ ले गए। करीब पाँच किलोमीटर के सफर के बाद अरशद और सलमान ने मानसी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों ने उसकी लाश, मोबाइल और चाकू को बहराइच रोड पर घाघरा पुल से नदी में फेंक दिया।

अब युवती की लाश की बरामदगी के लिए बहराइच पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है। एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश शाही के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि सीरियल किलर ब्रदर्स सलीम रुस्तम सोहराब गैंग के गुर्गे कुर्सी रोड पर सराफा कारोबारी को लूटने जा रहे हैं। दोनों को पकड़ा गया और पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सलमान उर्फ आफताब मलिक और मो. अरशद सिद्दीकी बताया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा हैक हो सकता है तो EVM क्यों नहीं हैक हो सकती? लेफ्ट-लिबरल्स के ‘लॉजिक’ पर माथा गरम करने से पहले...

BAT-BMS ऐप को EVM से जोड़कर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की पड़ताल। जानिए कैसे काम करता है ऐप, क्यों हुई कार्रवाई और EVM इससे कैसे अलग है।

क्या एक एथेनॉल फैक्ट्री ने ही बर्बाद कर दी बर्नीहाट की हवा? असम-मेघालय सीमा पर बसे इस ‘दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर’ और उमियाम...

मेघालय का बर्नीहाट प्रदूषण पर डॉक्यूमेंट्री के बाद बहस तेज हुई लेकिन इसकी टाइमलाइन और सरकारी रिपोर्ट अलग हकीकत दिखाती हैं।
- विज्ञापन -