Homeदेश-समाजबेटी होने पर सब इंस्पेक्टर नौशाद अली ने बीवी को घर से निकाला, माँगता...

बेटी होने पर सब इंस्पेक्टर नौशाद अली ने बीवी को घर से निकाला, माँगता है बुलेट: पीड़िता ने बताया- ससुराल वालों ने दी गालियाँ, पीटा भी

"ससुराल वालों ने मुझे गंदी-गंदी गालियाँ दी और मारपीट की। जब मैं सास से इसकी शिकायत करती थी तो मुझे कहा जाता था कि इस घर में रहना है तो ऐसे ही रहना होगा।"

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में तैनात एक पुलिस सब इंस्पेक्टर के खिलाफ उसकी बीवी ने मामला दर्ज करवाया है। आरोपित सब इंस्पेक्टर का नाम नौशाद अली खान है। वह सिविल लाइंस थाने में चौकी इंचार्ज है। उसकी बीवी करीना बानो का आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। दहेज का दबाव डाला जा रहा था। ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इस संबंध में नौशाद अली और उसके परिजनों समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

मंगलवार (5 अप्रैल 2022) को करीना बानो ने अलीगढ़ SSP कार्यालय के पास इस मामले को लेकर मीडिया से भी बात की। उन्होंने बताया, “मेरे शौहर सिविल लाइंस थाने की मेडिकल चौकी इंचार्ज हैं। मेरा घर औरैया के विधूना में है। मेरा निकाह 29 दिसम्बर 2019 में हुआ था। मेरे अब्बा ने निकाह में लगभग 40 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन बेटी पैदा होने के बाद ससुराल वालों ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल वालों ने मुझे गंदी-गंदी गालियाँ दी और मारपीट की। जब मैं सास से इसकी शिकायत करती थी तो मुझे कहा जाता था कि इस घर में रहना है तो ऐसे ही रहना होगा। मेरी ननदें मेरी बेटी को अक्सर पीटती थीं और धक्का दे देती थीं। शौहर मेरा कोई सपोर्ट नहीं करते थे। उन्होंने मेरे ससुराल में रहते हुए ही मेरे खिलाफ तलाक का केस डाल दिया था।”

करीना बानो ने बताया, “मुझे मेरी बेटी के पास ले जाने के बहाने घर से निकाला गया। मेरे अब्बू के रिटायर होने के बाद ससुराल वालों ने 10 लाख रुपए और बुलेट गाड़ी माँगी। उन्होंने (नौशाद अली) कहा कि हर दरोगा के पास एक बुलेट गाड़ी होती है। मेरे अब्बू ने 35 हजार रुपए बुलेट के लिए भी दिए। फिर इन्होंने अपनी बहन की शादी में भी मेरे अब्बू से 1 लाख रुपए लिए। अलीगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने 8 चक्कर लगाने के बाद भी मेरी कोई सुनवाई नहीं की। जैसे तैसे मैंने गाजियाबाद में 25 मार्च को अपना मुकदमा लिखवाया और 3 अप्रैल को मेरा बयान हुआ।” पीड़िता ने बताया, “मेरे शौहर मुझसे कहते है कि तू SSP या कहीं भी जा, मेरा कुछ नहीं करवा पाएगी। मेरे शौहर को पैसे का गुरुर है। मेरी एक बेटी है। मैं उनके साथ रहना चाहती हूँ।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता फिलहाल गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में रहती है। आरोपित सब इंस्पेक्टर नौशाद अली खान मैनपुरी के गोला बाजार के रहने वाले हैं। उन्हें मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली है। पीड़िता को नवंबर 2021 में घर से निकाला गया था। गाजियाबाद की महिला थाना प्रभारी के अनुसार शिकायत मिलने पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -