Homeदेश-समाजमौलाना हाफिज बहार अली ने मदरसे में 12 वर्षीय छात्रा का किया बलात्कार: FIR...

मौलाना हाफिज बहार अली ने मदरसे में 12 वर्षीय छात्रा का किया बलात्कार: FIR दर्ज, आरोपित संचालक फरार

प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मदरसा संचालक हाफिज बहार अली द्वारा छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपित हाफिज बहार अली के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा कोतवाली क्षेत्र में मदरसे में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गाँव के आवासीय मदरसे में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा के साथ मौलाना ने दुष्कर्म किया। आरोपित की पहचान मदरसा संचालक हाफिज बहार अली के रूप में हुई है, जिसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

मंगलवार (दिसंबर 24, 2019) को पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुँचकर मामले की तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। वहीं दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल आरोपित मौलाना फरार है। जानकारी के मुताबिक घटना 20 दिसंबर की रात की है। शिकायत में कहा गया है कि मौलाना ने बहला-फुसलाकर छात्रा को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

दैनिक जागरण के लखनऊ संस्करण में प्रकाशित खबर

23 दिसंबर देर शाम को पीड़िता के परिजनों को इसकी जानकारी हुई। जब वो उससे मिलने मदरसा पहुँचे थे। बेटी के साथ मदरसे में दुष्कर्म होने की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव का है। किसान ने अपनी दो बेटियों को पड़ोसी गाँव में एक आवासीय निजी मदरसे में दीनी तालीम हासिल करने के लिए भेजा था। दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर को जब वो अपनी पत्नी के साथ मदरसे में बेटियों से मिलने गए तो 12 वर्षीय बेटी अपनी माँ से लिपट-लिपटकर रोने लगी।

रोने की वजह पूछी तो बेटी ने बताया कि 20 दिसंबर की रात वो कमरे में सोई हुई थी। तभी मदरसे का हाफिज वहाँ पहुँचा और बहला-फुसलाकर उसे अपने कमरे में ले गया। वहाँ कमरा बंद करके डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित मौलाना ने छात्रा को किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने बताया कि जब उन्होंने आरोपित हाफिज से इस संबंध में शिकायत की तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद पीड़िता के परिजन ने पुलिस में शिकायत की।

प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मदरसा संचालक हाफिज बहार अली द्वारा छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपित हाफिज बहार अली के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -