Homeदेश-समाजअल्लाह के सिवा किसी का डर शिर्क (मूर्तिपूजा, गुनाह) समझते हैं: साक्षी को 16...

अल्लाह के सिवा किसी का डर शिर्क (मूर्तिपूजा, गुनाह) समझते हैं: साक्षी को 16 बार चाकू मारने वाले साहिल का नया वीडियो

उसका इंस्टाग्राम हैंडल 'sahi.lkhan3600' है, जिस पर हुक्का पार्टी से लेकर सिद्धू मूसेवाला के गाने तक कई तस्वीरें और वीडियोज हैं। उसके इंस्टाग्राम हाइलाइट्स में भी एक वीडियो है...

दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित शाहबाद डेयरी के पास साहिल नाम के युवक ने हिन्दू लड़की साक्षी को चाकुओं से लगातार गोद कर मार डाला और पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया। उसकी आँतें तक बाहर निकल आई थीं। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। अब साहिल का इस्टाग्राम हैंडल भी सामने आया है। ये भी पता चला है कि कई लड़कियों से उसके रिश्ते थे।

उसका इंस्टाग्राम हैंडल ‘sahi.lkhan3600’ है, जिस पर हुक्का पार्टी से लेकर सिद्धू मूसेवाला के गाने तक कई तस्वीरें और वीडियोज हैं। उसके इंस्टाग्राम हाइलाइट्स में भी एक वीडियो है, जो बताता है कि वो कट्टर इस्लामी है। उसने अपने ‘इंस्टाग्राम हाइलाइट्स’ में जिस स्टोरी को डाल रखा है, वो एक रील वीडियो है। उक्त वीडियो में एक व्यक्ति को बंदूक के साथ चलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को ‘Sameer6000’ नामक इंस्टाग्राम हैंडल ने अपलोड किया था।

फिर साहिल खान ने इसे अपने ‘इंस्टाग्राम हाइलाइट्स’ में लगाया। इस लिंक पर जाकर आप साहिल के इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को देख सकते हैं। इसमें बड़ी बंदूक के साथ चल एक रहा व्यक्ति दिखता है। साथ ही बैकग्राउंड में आवाज़ आ रही होती है, “और हम, अल्लाह के सिवा किसी का डर शिर्क समझते हैं।” बता दें कि इस्लाम में मूर्तिपूजा को ‘शिर्क’ कहा गया है और इसे हराम माना गया है। साक्षी की एक दोस्त आरती ने भी बताया है कि वो साहिल खान को हिन्दू समझती थीं।

इंस्टाग्राम पर साक्षी के हत्यारे साहिल खान का हैंडल

इंस्टाग्राम पर एक अन्य वीडियो में वो हुक्का गुड़गुड़ाता भी नजर आ रहा है और बैकग्राउंड में ‘दिल्ली में करता बदमाशी’ गाना बज रहा है। साहिल ने कुछ दिन पहले ही एक लंबा चाकू खरीदा था। कई लोग साहिल को ‘सन्नी’ नाम से भी जानते थे। साहिल ने रिठाला में हत्या में इस्तेमाल किया हुआ हथियार फेंका है। साहिल अपने अम्मी-अब्बू और 3 बहनों के साथ किराये के मकान में रहता था। हत्या के बाद उसने पुलिस से बचने के लिए फोन स्विच ऑफ कर लिया था और अब वो जाँच को भटकाने का प्रयास कर रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुलझा धर्मांतरण विवाद, 26 परिवारों ने घर वापसी: पढ़ें- साय सरकार ने मिशनरियों पर कैसे कसी नकेल, पहले कॉन्ग्रेस देती...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के भरंडा-खड़का गाँव में धर्मांतरण विवाद प्रशासनिक मध्यस्थता से सुलझा। परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से की घर वापसी।

गया में मोमोज खिलाकर नाबालिग हिंदू लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने वाला रेहान गिरफ्तार, दिल्ली तक पहुँची पुलिस: ग्राउंड रिपोर्ट में पढ़ें पूरी ट्रेन...

बिहार के गया में मोमोज खिलाकर युवतियों और नाबालिग के अश्लील वीडियो बनाने वाले मोहम्मद रेहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- विज्ञापन -