Homeदेश-समाजMP में परेशान ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को बिजली के खंभे से बाँधा

MP में परेशान ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को बिजली के खंभे से बाँधा

रतलाम के भीमाखेड़ी गाँव में पंचायत सचिव ग्रामीणों की शिकायत सुनने पहुँचे थे, लेकिन मूलभूत जरूरतों के पूरा न होने के कारण लोगों का गुस्सा उनपर फूट पड़ा।

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बुनियादी सुविधाएँ (सड़क, पानी, नाली) न मिलने से परेशान भीमाखेड़ी गाँव के लोग इतना भड़क उठे कि उन्होंने गाँव की व्यवस्था देखने आए पंचायत सचिव को ही बिजली के खंभे से बाँध दिया। हालाँकि मौक़े पर पहुँची पुलिस ने उन्हें नाराज़ लोगों के चंगुल से छुड़ा लिया, लेकिन इस बीच किसी ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो फिलहाल खूब वायरल हो रहा है।

खबरों के अनुसार रतलाम के भीमाखेड़ी गाँव में पंचायत सचिव ग्रामीणों की शिकायत सुनने पहुँचे थे, लेकिन मूलभूत जरूरतों के पूरा न होने के कारण लोगों का गुस्सा उनपर फूट पड़ा। इस बीच गाँव वालों और पंचायत सचिव के बीच बहस भी हुई जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें खंभे से बाँध दिया।

अपने साथ हुई इस घटना पर पंचायत सचिव ने कहा, “गाँव में एक नाले का निर्माण किया जा रहा था, जिसका मूल्यांकन नहीं हुआ था, मैंने इंजीनियर से कार्यों के मूल्यांकन के लिए कहा था, लेकिन इस दौरान बदमाशों ने हमें ऐसा करने से मना कर दिया। वो लोग हमें उस जगह से दूर ले गए और बिजली के पोल से बाँध दिया। बाद में पुलिस ने मुझे बचाया।”

जनसत्ता में प्रकाशित खबर के मुताबिक भीमाखेड़ी गाँव के लोगों का कहना है कि उनके गाँव में विकास का कोई भी कार्य नहीं हुआ है। यहाँ तक कि सड़कों के गड्ढे पर और नालियों में पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे लोग इस मुद्दे पर कई बार उच्चाधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन तब भी समस्या दूर नहीं हुई। अपनी परेशानियों के लिए ग्रामीणों ने सचिव को ही उत्तरदायी बताया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नव-बौद्ध भतीजे ने चाचा के खून से आंबेडकर की तस्वीर पर लगाया तिलक, बुद्ध कथा के चंदे पर हुआ कत्ल

उत्तर प्रदेश के हरदोई में 'बुद्ध कथा' के चंदे को लेकर एक भतीजे ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। 10 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर आरोपी ने सोते हुए चाचा को फावड़े से काट डाला और फिर उनके खून से आंबेडकर, बुद्ध और संत रविदास की तस्वीरों पर तिलक लगाया।

H&M, Zara के कपड़े सिलने वाले मजदूर खुद क्यों सड़कों पर हैं?

H&M, Zara और दुनिया के दूसरे बड़े ब्रांड्स के कपड़े बांग्लादेश में तैयार होते हैं। लेकिन इन कपड़ों को बनाने वाले मजदूर आज 30,000 टका न्यूनतम वेतन की मांग लेकर सड़कों पर हैं। आखिर दुनिया के सबसे सफल कपड़ा उद्योगों में से एक के मजदूरों की जिंदगी इतनी मुश्किल क्यों है?
- विज्ञापन -