Homeदेश-समाज'यहाँ रखते तो थाने पर हमला हो सकता था' : महिला को सरेआम पीटने...

‘यहाँ रखते तो थाने पर हमला हो सकता था’ : महिला को सरेआम पीटने वाले को गिरफ्तार करके बंगाल पुलिस में दिखा खौफ, ताजेमुल (JCB) को इस्लामपुर भेजा गया

बंगाल के दीनाजपुर में एक महिला को निर्ममता से सरेआम सड़क पर मारा था। महिला की गलती ये थी कि वो शादीशुदा होने के बावजूद किसी और शख्स से मिल रही थी। रविवार को उस महिला को उस युवक के साथ पकड़ा गया तो ताजेमुल अपनी छड़ी लेकर आ गया। उसने महिला को बीच राह में ताबड़तोड़ छड़ी मारनी शुरू की।

पश्चिम बंगाल की सड़क पर महिला से सरेआम मारपीट करने वाले ताजेमुल हक को चोपड़ा जेल में न रखकर इस्लामपुर में शिफ्ट किया गया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पुलिस को संदेह था कि अगर उसे चोपड़ा थाने में रखा जाता तो पुलिस थाने पर हमला हो सकता था।

इस संबंध में समाचार एजेंसी को इस्लामपुर पलिस के एसपी जोबी थॉमस ने जानकारी दी। उन्होंने कहा- “अगर हम चोपड़ा में उसे रखते हैं तो थाने पर हमला हो जाता। हमने सुरक्षा लिहाज से उसे इस्लामपुर में रखा है।”

इससे पूर्व मीडिया रिपोर्ट्स में ताजेमुल हक चोपड़ा को टीएमसी विधायक हामिदपुर रहमान का करीबी बताया गया था। साथ ही ये भी कहा गया था कि तालिबान स्टाइल में अपनी ‘इंसाफ सभा’ चलाता है जहाँ तुरंत शरिया मुताबिक कार्रवाई की जाती है।

इसी क्रम में उसने बंगाल के दीनाजपुर में एक महिला को निर्ममता से सरेआम सड़क पर मारा था। महिला की गलती ये थी कि वो शादीशुदा होने के बावजूद किसी और शख्स से मिल रही थी। रविवार को उस महिला को उस युवक के साथ पकड़ा गया तो ताजेमुल अपनी छड़ी लेकर आ गया। उसने महिला को बीच राह में ताबड़तोड़ छड़ी मारनी शुरू की। उसने ऐसा तब तक किया जब महिला बेहोश नहीं हो गई।

घटना की वीडियो वायरल होने के बाद जब सोशल मीडिया पर इसे लेकर सवाल हुआ तो पहले तो टीएमसी विधायक हमीदुJ रहमान ने ताजेमुल के एक्शन की निंदा करने की बजाय महिला के चरित्र पर सवाल उठाए।

वहीं बंगाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को तो गिरफ्तार किया, लेकिन फिर वो उनके खिलाफ सख्त होने लगी जिन्होंने वीडियो शेयर की थी। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स हैं जिनके वीडियो शेयर करने पर बंगाल पुलिस ने एक्स से अनुरोध किया है कि वो उनका पोस्ट हटा दें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -