Saturday, April 27, 2024
Homeदेश-समाजरील बना कर नाचती थी रानी, पति ने मना किया तो मार डाला: मजदूरी...

रील बना कर नाचती थी रानी, पति ने मना किया तो मार डाला: मजदूरी कर पालता था परिवार, अब फाँसी पर लटका मिला शव

उसका पति कोलकाता में काम करता था और उसके रील बनाने से परेशान रहता था। वह दो-तीन दिनों में वापस कोलकाता जाने वाला था।

बिहार के बेगूसराय में एक महिला ने अपने पति की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह उसे इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने से रोकता था। पति को अपने मायके बुला कर महिला ने अपने परिजनों के साथ मिल कर हत्या कर दी। मृतक समस्तीपुर जिले का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के फफौत गाँव में रहने वाली रानी कुमारी ने अपने पति महेश्वर कुमार को फाँसी पर लटका कर मार दिया। हालाँकि, महिला परिवार कह रहा है कि महेश्वर ने ख़ुदकुशी की है।

जानकारी के अनुसार, उसका पति कोलकाता में काम करता था और उसके रील बनाने से परेशान रहता था। वह दो-तीन दिनों में वापस कोलकाता जाने वाला था। वह कोलकाता में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। महेश्वर का 6 साल पहले रानी कुमारी से विवाह हुआ था। वह पहले सही से व्यवहार करती थी लेकिन बाद में उसे टिकटॉक तथा रील्स बनाने की आदत लग गई।

जब महेश्वर ने उसे मना किया तो वह झगड़ा करने लगी। बताया गया है कि महेश्वर 7 जनवरी, 2024 की शाम को ही अपनी ससुराल गया था। इसके बाद वहाँ उसका अपनी पत्नी से रील्स बनाने को लेकर विवाद हुआ, महेश्वर के घर वालों ने आरोप लगाया है कि इसी कारण से उसकी पत्नी के घर वालों ने उसकी फाँसी पर लटका कर हत्या कर दी।

इस बात की सूचना जब उसके कोलकाता में रहने वाले भाई को मिली तो उसने अपने पिता को यहाँ भेजा जहाँ पहुँचने पर महेश्वर लटका मिला। मामला पुलिस को सूचित किए जाने के बाद उसने शव कब्जे में ले लिया है और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने युवक की साली और पत्नी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। अभी पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि वह पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ एक्शन लेगी।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘देश शरिया से नहीं चलेगा, सरकार बनते ही पूरे देश में लागू होगा समान नागरिक संहिता’: गृहमंत्री अमित शाह बोले- धारा 370 को कॉन्ग्रेस...

अमित शाह ने कहा कि देश तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनते ही पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू होगी, ये 'मोदी की गारंटी' है।

‘केजरीवाल के लिए राष्ट्रहित से ऊपर व्यक्तिगत हित’: भड़का हाई कोर्ट, जेल से सरकार चलाने के कारण दिल्ली के 2 लाख+ स्टूडेंट को न...

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ना देकर राष्ट्रहित से ऊपर अपना व्यक्तिगत हित रख रहे हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe