Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस में लौट सकती हैं AAP विधायक अलका लांबा, सोनिया गाँधी से की मुलाकात

कॉन्ग्रेस में लौट सकती हैं AAP विधायक अलका लांबा, सोनिया गाँधी से की मुलाकात

दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अलका का कॉन्ग्रेस में जाना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के लिए बड़ा झटका होगा। हालाँकि काफी समय से दोनों के रिश्ते बेहद तल्ख़ हैं।

दिल्ली के चॉंदनी चौक से आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अलका लांबा कॉन्ग्रेस ज्वाइन कर सकती हैं। उन्होंने मंगलवार को कॉन्ग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गॉंधी से मुलाकात की। आप में शामिल होने से पहले अलका कॉन्ग्रेस में ही थीं।

दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अलका का कॉन्ग्रेस में जाना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के लिए बड़ा झटका होगा। हालाँकि काफी समय से दोनों के रिश्ते बेहद तल्ख़ हैं।

बता दें कि, लांबा ने बीते दिनों ट्वीट कर आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, “आम आदमी पार्टी में सम्मान से समझौता करके रहने से बेहतर है कि मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दूँ और अगला चुनाव चाँदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लडूँ।” हाल में उन्होंने केजरीवाल पर बदले की भावना से काम करने का भी आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि, आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले अलका लाम्बा कॉन्ग्रेस पार्टी की सदस्य रह चुकी हैं, वह कॉन्ग्रेस पार्टी की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की नेता के तौर पर दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र इकाई के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत चुकी हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -