Homeराजनीतिजालंधर की लोकसभा सीट पर आगे निकली AAP, पूर्व कॉन्ग्रेस नेता ने ही ढहाया...

जालंधर की लोकसभा सीट पर आगे निकली AAP, पूर्व कॉन्ग्रेस नेता ने ही ढहाया कॉन्ग्रेस का किला: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में गई थी सांसद की जान

इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जालंधर से सुशील कुमार रिंकू को मैदान में उतारा। वहीं कॉन्ग्रेस के टिकट पर करमजीत कौर चौधरी चुनाव मैदान में हैं। करमजीत कौर दिवंगत कॉन्ग्रेस सांसद संतोख चौधरी की पत्नी हैं। भाजपा के टिकट पर इंदर इक़बाल सिंह अटवाल प्रत्याशी हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल ने सुखविंदर सुखी को मैदान में उतारा है।

पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में आम आदमी पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है। खबर लिखते समय आप प्रत्याशी ने जालंधर में लगभग 42 हजार वोटों से बढ़त बना रखी थी। कॉन्ग्रेस प्रत्याशी यहाँ दूसरे नंबर और भाजपा तीसरे स्थान पर चल रही है। यह सीट कॉन्ग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन से खाली हुई थी। जनवरी 2023 में संतोख सिंह की मौत तब हुई थी जब वो राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।

जानकारी के मुताबिक इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जालंधर से सुशील कुमार रिंकू को मैदान में उतारा। रिंकू पूर्व में कॉन्ग्रेस के ही नेता थे। हालाँकि इन उपचुनावों से पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। उनके सामने कॉन्ग्रेस ने करमजीत कौर चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा था। करमजीत कौर दिवंगत कॉन्ग्रेस सांसद संतोख चौधरी की पत्नी हैं। वहीं भाजपा के टिकट पर इंदर इक़बाल सिंह अटवाल प्रत्याशी हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल ने सुखविंदर सुखी को मैदान में उतारा है। इन सभी के अलावा नेशनल जस्टिस पार्टी के डॉक्टर सुग्रीव सिंह भी चुनाव मैदान में हैं।

यहाँ कॉन्ग्रेस और आम आदमी पार्टी में सीधा मुकाबला था जिसमें आप पार्टी काफी आगे निकलती दिखाई दे रही है। अब तक जारी आँकड़ों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी को लगभग 1 लाख वोट, कॉन्ग्रेस प्रत्याशी को लगभग डेढ़ लाख वोट और आप पार्टी के प्रत्याशी को लगभग 1 लाख 87 हजार वोट मिल चुके हैं। वहीँ शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी को लगभग 86 हजार वोट मिले हैं। नेशनल जस्टिस पार्टी सैकड़े से आगे निकल कर हजार के आँकड़े को छूने के लिए संघर्ष कर रही है। फिलहाल उन्हें लगभग 700 वोट मिले हैं।

गौरतलब है कि जनवरी 2023 में राहुल गाँधी भारत जोड़ो लेकर जालंधर पहुँचे थे। यहाँ उसके साथ कॉन्ग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी भी शामिल हुए थे। यात्रा के ही दौरान अचानक ही संतोख चौधरी की तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया। बाद में संतोख चौधरी का देहांत हो गया था। जालंधर सीट पर 2009 के बाद से कॉन्ग्रेस के ही प्रतिनिधियों ने जीत हासिल की थी। 2009 में यहाँ से मोहिंदर सिंह केपी जीते थे। इसके बाद 2014-2019 में यहाँ से संतोख सिंह चौधरी ही जीते थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।

लड़कियों को फँसाओ, निकाह से पहले प्रेग्नेंट करो और बच्चा ले लो… क्या है ‘जिहाद अल-अकबर’, जिसके जरिए हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण की साजिश...

पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथी आकाओं ने 'जिहाद अल अकबर' से एक खास एजेंडा तैयार किया है। बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं का धर्मांतरण करवाना है।
- विज्ञापन -