Homeराजनीतिजिस हनुमान चालीसा के लिए माता-पिता पर लगा राष्ट्रद्रोह, 8 साल की आरोही राणा...

जिस हनुमान चालीसा के लिए माता-पिता पर लगा राष्ट्रद्रोह, 8 साल की आरोही राणा ने किया उसका पाठ: कहा- भगवान से मम्मी-पापा की जल्द रिहाई की प्रार्थना की

सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा अभी मुंबई की जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका पर मुंबई की सेशंस कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाई होगी।

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर विवाद के बीच 8 साल की आरोही राणा ने इसका पाठ किया है। आरोही अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा की बेटी हैं। राणा दंपती अभी जेल में हैं। दोनों को मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा के बाद धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

आरोही ने अपने अमरावती स्थित अपने घर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ में बड़ी संख्या में राणा दंपती के समर्थक भी शामिल हुए। आरोही ने न्यूज एजेंसी ANI से इस बारे में बात करते हुए कहा, “मैं भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि मेरे मम्मी-पापा जल्द ही रिहा हो जाएँ।”

सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा अभी मुंबई की जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका पर मुंबई की सेशंस कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। राणा दंपती ने पिछले हफ्ते सीएम उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। इसके बाद शिवसेना समर्थकों ने राणा दंपती के घर के बाहर हंगामा भी किया था। बाद में मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन पर शांति भंग करने, दो समुदायों में वैमनस्य फैलाने व राष्ट्रद्रोह की धाराएँ लगाई गई हैं।

हिरासत में रहने के दौरान नवनीत राणा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर थाने में दुर्व्यवहार करने व पीने का पानी तक नहीं देने व शौचालय नहीं जाने देने जैसे आरोप लगाए थे। इसके बाद गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार से सांसद नवनीत राणा की गिरफ्तारी और खार थाने में अमानवीय व्यवहार के आरोपों के बारे में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट माँगी थी। वहीं, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विशेषाधिकार और आचार समिति को राणा की शिकायत जाँच के लिए कहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -