Homeराजनीतिबिहार में लगेगी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की मूर्ति, जयंती पर सालाना कार्यक्रम...

बिहार में लगेगी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की मूर्ति, जयंती पर सालाना कार्यक्रम भी

24 अगस्त को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। उनकी याद में पटना स्थित कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित सभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने ये ऐलान किए।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिवंगत नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के सम्मान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी मूर्ति लगवाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही अरुण जेटली के जन्मतिथि (28 दिसंबर) को हर साल राजकीय समारोह के तौर पर मनाया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार (अगस्त 31, 2019) को खुद इसकी घोषणा की।

इसी माह 24 अगस्त को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। वे पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। जेटली के निधन पर पटना स्थित कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित शोक सभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने यह ऐलान किए। इस सभा में डिप्टी सीएम सुशील मोदी सहित बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के तमाम बड़े नेता मौजूद थे।

बीजेपी नेता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए नीतीश ने कहा- “अरुण जेटली जी असाधरण और प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी बखूबी सँभाली। वह कानून के जानकार भी थे।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -