Homeराजनीति'दिग्विजय को ऐसी बयानबाजी करनी है तो पाकिस्तान जाएँ, हम तो उनके खिलाफ कोर्ट...

‘दिग्विजय को ऐसी बयानबाजी करनी है तो पाकिस्तान जाएँ, हम तो उनके खिलाफ कोर्ट जा रहे हैं’

“जितने भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए हैं, वे लोग बजरंग दल, बीजेपी और आईएसआई से पैसा ले रहे हैं। आईएसआई के लिए जासूसी समुदाय विशेष वाले कम कर रहे हैं और दूसरे धर्म वाले ज्‍यादा कर रहे हैं।”

देश को हिंदू आतंकवाद की थ्योरी परोसने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस बार बजरंग दल के ख़िलाफ़ बयानबाजी करके बुरे फँसे। भाजपा और बजरंग दल पर आईएसआई से पैसे लेने का आरोप लगाने के बयान पर बजरंग दल ने उन पर एक्शन लेने का फैसला कर लिया है।

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी ने कहा है कि वो अब कोर्ट में जाकर दिग्विजय सिंह के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज करवाएँगे। साथ ही उनका कहना है कि पार्टी को अब दिग्विजय सिंह को बाहर निकाल देना चाहिए, क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो एक दिन कॉन्ग्रेस ही भारत से बाहर हो जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय संयोजक का दिग्विजय के बयान पर कहना है कि अगर दिग्विजय को इसी तरह की बयानबाजी करनी है तो पाकिस्तान जाएँ और पाकिस्तानियों के साथ रहें। उनकी मानें तो दिग्विजय के बयानों को अब उनके घरवाले ही गंभीरता से नहीं लेते और न ही उनके बयानों को वो सुनते हैं।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में भिंड प्रवास के दौरान अभी हाल ही में दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल और भाजपा के सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा था “जितने भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए हैं, वे लोग बजरंग दल, बीजेपी और आईएसआई से पैसा ले रहे हैं। आईएसआई के लिए जासूसी समुदाय विशेष वाले कम कर रहे हैं और दूसरे धर्म वाले ज्‍यादा कर रहे हैं। इसको भी समझ लीजिए।” हालाँकि बाद में उन्होंने अपने इस बयान को लेकर सफाई भी पेश की और दावा किया कि यह पूरी तरह से गलत हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

केरल में एलोहिम ग्लोबल वर्शिप सेंटर के पादरी बिनु वझामुट्टोम पर नाबालिगों से मारपीट, बंधक बनाकर जबरदस्ती काम कराने के आरोप: ईसाई नेता के...

केरल के पथानामथिट्टा में BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पादरी बिनू वझामुट्टोम के गिरफ्तारी की माँग की है।

महरंग बलोच पर मलाला का मौन… अफगान महिलाओं के लिए मंच-मंच भाषण, लेकिन पाकिस्तानी फौज के बलोचों के दमन पर नोबेल विजेता खामोश क्यों?

दुनिया के कोने-कोने से मानवाधिकार का झंडा उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला पाकिस्तान में महरंग को उम्रकैद मिलने पर मौन बैठी है।
- विज्ञापन -