Homeराजनीति'लड़ूँगी लोकसभा का चुनाव': पिता समेत प्रशांत किशोर के 'जन सुराज' में शामिल हुईं...

‘लड़ूँगी लोकसभा का चुनाव’: पिता समेत प्रशांत किशोर के ‘जन सुराज’ में शामिल हुईं अभिनेत्री अक्षरा सिंह, बोलीं – शिक्षित एवं विकसित बिहार का है सपना

अक्षरा सिंह ने इस दौरान सामाजिक कुरीतियों को बदलने की भी बात की। उन्होंने कहा कि आगे प्रशांत किशोर का जैसा निर्देश होगा उस हिसाब से वो काम करेंगी।

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह प्रशांत किशोर के ‘जन सुराज’ में शामिल हो गई हैं। ‘जन सुराज’ ने जानकारी दी है कि अक्षरा सिंह ने NP मंडल और अफाक अहमद की मौजूदगी में संगठन की संस्थापक सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो बिहार के भविष्य को उज्जवल देखना चाहती हैं। ‘जन सुराज’ चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का अभियान है, जिसके तहत वो पूरे बिहार में नेटवर्क तैयार कर रहे हैं और गाँव-गाँव तक पहुँच रहे हैं।

अक्षरा सिंह ने संगठन से जुड़ने के बाद कहा कि हर घर को सँवारने वाला एक बेटा नहीं, बल्कि बेटी होती है। उन्होंने खुद को बिहार की बेटी बताते हुए कहा कि उनकी कल्पना है कि राज्य सही मायनों में शिक्षित बने और खूब तरक्की करे। उन्होंने कहा कि भविष्य में मौका मिलने पर वो लोकसभा चुनाव भी ज़रूर लड़ेंगी। हालाँकि, आरा से चुनाव लड़ने की अटकलों को उन्होंने अफवाह करार दिया। बता दें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह, जिनके साथ उनके करीबी रिश्ते रहे हैं, वो भाजपा की तरफ से आरा से ही दावेदारी ठोक रहे हैं।

अक्षरा सिंह ने कहा कि वो 15 महीने की ‘जन सुराज यात्रा’ से खासी प्रभावित हैं। उन्होंने खुद को प्रशांत किशोर की सोच से प्रभावित बताते हुए कहा कि वो आगे वही करेंगी जिसमें बिहार की जनता का भला होगा। हालाँकि, उन्होंने ये भी साफ़ किया कि वो जल्दबाजी नहीं कर रही हैं। भोजपुरी अभिनेत्री ने सोच बदलने और राजनीति में युवाओं के आने पर जोर दिया। उनके पिता इंद्रजीत सिंह ने भी ‘जन सुराज’ की सदस्यता ली। अभी भी अक्षरा का कहना है कि उन्होंने राजनीति ज्वाइन नहीं की है।

अक्षरा सिंह ने इस दौरान सामाजिक कुरीतियों को बदलने की भी बात की। उन्होंने कहा कि आगे प्रशांत किशोर का जैसा निर्देश होगा उस हिसाब से वो काम करेंगी। वो पदयात्रा में भी शामिल होंगी। इससे पहले उनका रुझान भाजपा की तरफ दिख रहा था, वो केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मिली थीं। अक्षरा सिंह ने इसीलिए कहा कि सभी राजनीतिक दलों से उन्हें सम्मान और प्यार मिलता है। उन्होंने कहा कि वो बिहार को एक विकसित राज्य के रूप में देखना चाहती हैं।

बता दें कि पवन सिंह के साथ करीबी रिश्ते को लेकर अक्षरा सिंह अक्सर चर्चा में रही हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। पवन सिंह ने 2017 में ही भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया था और तब से वो पार्टी के कुछ कार्यक्रमों में दिखते भी रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले अब दोनों ही राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। अक्षरा सिंह पटना के कंकड़बाग की रहने वाली हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -