Homeराजनीतिअल्पसंख्यकों में डर फैला रहे हैं केजरीवाल: भाजपा ने EC से की शिकायत

अल्पसंख्यकों में डर फैला रहे हैं केजरीवाल: भाजपा ने EC से की शिकायत

भाजपा द्वारा आचार संहिता उल्लंघन मामले के मद्देनजर मुख्य चुनाव अधिकारी से एक रोमन कैथोलिक पादरी के ख़िलाफ़ भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस शिकायत में दावा किया गया है कि पादरी ने कथित तौर पर साम्प्रदायिकता फैलाने के मकसद से भाषण दिया।

गोवा में भाजपा ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है। भाजपा का कहना है कि केजरीवाल ने 13 अप्रैल को पणजी में हुई एक जनसभा के दौरान ईसाइयों और समुदाय विशेष के बीच डर फैलाने की बात की है।

चुनाव आयोग को लिखे शिकायत पत्र में भाजपा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करके आचार संहिता का उल्लंघन किया। भाजपा की मानें तो केजरीवाल द्वारा इस रैली में कथित तौर पर ऐसे बयान दिए गए हैं, जिसमें कहा गया कि जानवरों की चोरी के आरोप में जो मॉब लिचिंग की जा रही है, वह वास्तव में संगठित तरीके से की गई हत्या है।

चुनाव आयोग को की गई इस शिकायत में बीजेपी ने अपने तर्क को उचित साबित करने के लिए न्यूज़ रिपोर्ट का भी हवाला दिया है। इसके साथ ही इस शिकायत पत्र में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान (ईसाइयों और मुस्लिमों को घुसपैठियों की आड़ में समुद्र में बहा दिया जाएगा) के जरिए लोगों के भीतर डर फैलाने की कोशिश की।

इसके अलावा बता दें कि भाजपा द्वारा आचार संहिता उल्लंघन मामले के मद्देनजर मुख्य चुनाव अधिकारी से एक रोमन कैथोलिक पादरी के ख़िलाफ़ भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस शिकायत में दावा किया गया है कि पादरी ने कथित तौर पर साम्प्रदायिकता फैलाने के मकसद से भाषण दिया। भाजपा का आरोप है कि पादरी ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्हें कैंसर भगवान के गुस्से की वजह से हुआ है।

शिकायत पत्र में भाजपा ने चुनाव आयोग का इस वीडियो की ओर भी ध्यान आकर्षित किया, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बारे में बता दें कि इसमें एक पादरी धार्मिक संस्थान के भीतर लोगों को संबोधित करते हुए विशेष पार्टी और धर्म के ख़िलाफ़ नफरत और डर का माहौल बनाता दिख रहा है। भाजपा ने शिकायत पत्र के साथ वायरल हो रहे वीडियो की सीडी भी चुनाव आयोग को दे दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।

जूडो में पहली बार गोल्ड, बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण और पैरा खिलाड़ियों का धमाका: ग्लासगो में भारत के 39 पदकों की पूरी कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया।
- विज्ञापन -