Homeराजनीतितुम कोई राजा हो... छोटे-मोटे कर्मचारी... तुम हमारी भीख पर टिके हो: मेनका गाँधी

तुम कोई राजा हो… छोटे-मोटे कर्मचारी… तुम हमारी भीख पर टिके हो: मेनका गाँधी

इस बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मेनका गाँधी को अपने बिगड़े बोलों के कारण फिर मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया पर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका गाँधी एक बार फिर अपने बिगड़े बोल के कारण सुर्खियों में आईं हैं। जानकारी के मुताबिक मेनका सुल्तानपुर दौरे के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट में जिले के सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहीं थीं। इस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली विभाग से मिलीं। जिसके बाद उन्होंने इलाके में विद्युत समस्या पर सवाल खड़ा करते हुए बिजली विभाग के एसडीओ को न सिर्फ़ खरी खोटी सुनाई बल्कि उन्हें जमकर ज़लील भी किया और साथ ही कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी भी दे डाली।

दरअसल, मेनका गाँधी ने इस बैठक में एक गाँव में बिजली व्यवस्था को लेकर की गई शिकायत पर कई सवाल-जवाब किए। उन्होंने कहा उनके पास 4 से 5 हजार शिकायतें आतीं है, जिसमें सबसे ज्यादा शिकायत बिजली विभाग की होती है।

इस दौरान उनका सब्र बिजली विभाग के एसडीओ पर टूट पड़ा और उन्होंने अधिकारी को एक बात पर तो ये तक कह दिया, “तुम कोई राजा हो…छोटे-मोटे कर्मचारी…तुम हमारी भीख पर टिके हो।”

गौरतलब है इस बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मेनका गाँधी को अपने बिगड़े बोलों के कारण फिर मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया पर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -