Homeराजनीति'सत्येंद्र, सिसोदिया, केजरीवाल...शराब घोटाले के तीन दलाल' : राजघाट पर BJP का मौन प्रदर्शन,...

‘सत्येंद्र, सिसोदिया, केजरीवाल…शराब घोटाले के तीन दलाल’ : राजघाट पर BJP का मौन प्रदर्शन, दिल्ली CM से माँग रहे इस्तीफा

भाजपा नेताओं ने जो हाथ में पोस्टर लिए हैं उन पर लिखा है- "केजरीवाल के दो मंत्री गए जेल। केजरीवाल इस्तीफा दो-इस्तीफा दो।", एक पर लिखा है- "दिल्ली सरकार घोटाले का खेल, मनीष सिसोदिया चले जेल।", "शराब घोटाले के तीन दलाल, सत्येंद्र, सिसोदिया और केजरीवाल", "गली-गली में शोर है, सिसोदिया चोर है।"

शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आज राजघाट पर भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता मौन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस धरने पर बैठे लोगों के हाथ में कई पोस्टर हैं। जिनमें केजरीवाल, सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का नाम लिखा गया है।

धरने के बैनर पर पीछे देख सकते हैं कि लिखा है- “शराब घोटाले के सरगना केजरीवाल इस्तीफा दो। दिल्ली के भ्रष्ट मुख्यमंत्री की सदबुद्धि के लिए मौन व्रत।”

इसके अलावा नेताओं ने जो हाथ में पोस्टर लिए हैं उन पर लिखा है- “केजरीवाल के दो मंत्री गए जेल। केजरीवाल इस्तीफा दो-इस्तीफा दो।”, एक पर लिखा है- “दिल्ली सरकार घोटाले का खेल, मनीष सिसोदिया चले जेल।”, “शराब घोटाले के तीन दलाल, सत्येंद्र, सिसोदिया और केजरीवाल”, “गली-गली में शोर है, सिसोदिया चोर है।”

इस मौन प्रदर्शन में शामिल नेता लगातार धरने की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। उनका कहना है, “भ्रष्टाचारी केजरीवाल के इस्तीफे तक भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। भ्रष्टाचारी केजरीवाल इस्तीफा दो!”

सुकेश चंद्रशेखर ने लिया केजरीवाल का नाम

गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल से भी इस्तीफा माँगा जा रहा है। पिछले दिनों जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने भी केजरीवाल को लेकर दावा किया था कि अब अगला नंबर केजरीवाल का आएगा। सुकेश ने कहा था, “मैंने यह लिखित में दिया है कि मैं उनके कितने करीब रहा हूँ और मैं उनमें से हर एक को बेनकाब करने जा रहा हूँ। अरविंद केजरीवाल किंगपिन हैं। वह ‘वजीर’ हैं और उन्हें बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा…मैं उनके साथ चार अलग-अलग मामलों में शामिल था, लेकिन शराब घोटाले में नहीं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -