Homeदेश-समाजअकबरशा सैयद, हाकिमशा सैयद, जैनुलशा सैयद, अलीअसगर सैयद... BJP समर्थक बता कर अपने ही...

अकबरशा सैयद, हाकिमशा सैयद, जैनुलशा सैयद, अलीअसगर सैयद… BJP समर्थक बता कर अपने ही दोस्त अलीमदाद को बाँध कर पीटा, बोला पीड़ित – आत्महत्या करता हूँ तो…

मामला कच्छ के मांडवी इलाके का है। यहाँ के गाँव शिवा के रहने वाले अलीमदाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि अलीमदाद के कुछ दोस्तों ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया था।

गुजरात के कच्छ जिले में अपने मित्रों को भाजपा ज्वाइन करवाने पर एक मुस्लिम युवक को अपहरण के बाद पीटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान अलीमदाद इलियास के तौर पर हुई है। आरोपितों के नाम अकबरशा सैयद, हाकिमशा सैयद, जैनुलशा सैयद और अलीअसगर सैयद बताए जा रहे हैं। पुलिस ने FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार (10 मई 2024) की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला कच्छ के मांडवी इलाके का है। यहाँ के गाँव शिवा के रहने वाले अलीमदाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि अलीमदाद के कुछ दोस्तों ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया था। कॉन्ग्रेस पार्टी से जुड़े कुछ लोगों को लगा कि उन लोगों को भाजपा में लाने का काम अलीमदाद ने किया होगा। 10 मई को अलीमदाद सड़क से कहीं जा रहा था। तभी अकबरशा सैयद, हाकिमशा सैयद, जैनुलशा सैयद और अलीअसगर सैयद ने उसका अपहरण कर लिया।

आरोप है कि चारों आरोपितों ने अलीमदाद को किसी अज्ञात जगह ले जाया गया। यहाँ पीड़ित को बाँध कर बेरहमी से पीटा गया। पिटाई से अलीमदाद घायल हो गया। इसी हालत में पीड़ित को आरोपितों ने सड़क पर फेंक दिया। बाद में किसी ने 108 नंबर डायल कर के एम्बुलेंस मंगवाई और पीड़ित को अस्पताल भिजवाया। अलीमदाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपनी पिटाई के लिए अकबरशा सैयद, हाकिमशा सैयद, जैनुलशा सैयद और अलीअसगर सैयद को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

वीडियो में अलीमदाद ने बताया कि पिटाई की वजह से उनके आंतरिक अंगों को काफी नुकसान पहुँचा है। पीड़ित ने कहा कि उन्हें पेशाब आने बंद हो गए हैं। अलीमदाद ने कहा कहा, “अगर मुझे कुछ होता है, मुझे दिल का दौरा पड़ता है या मैं आत्महत्या कर लेता हूँ तो मेरी मौत के लिए अकबरशा सैयद, हकीमशा सैयद, जैनुलशा सैयद और अलीअसगर सैयद को जिम्मेदार माना जाए।” इसी वीडियो में पीड़ित ने कुछ अन्य नामों का भी जिक्र किया है।

पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ IPC की धारा 365, 341, 323, 506 (2) और 120 (बी) के तहत FIR दर्ज कर लिया है। मामले की जाँच की जा रही है। इस मामले में ऑपइंडिया अन्य अपडेट की पड़ताल कर रहा है। सूचना आने पर उसे खबर में अपडेट किया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी BJP, जालंधर से वाराणसी के बीच निकलेगी भव्य यात्रा: जानिए पंजाब-UP चुनाव में रविदासिया समुदाय को कैसे साध रही भारतीय...

बीजेपी का 'समरसता संकल्प अभियान' (सामाजिक समरसता और संकल्प के लिए अभियान) 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक लगभग सात महीनों तक चलेगा।

ओडिशा सरकार करेगी स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण: जानिए ST इलाकों में धर्मांतरण रोकने में सक्रिय रहे हिंदू नेता...

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य क्षेत्र के ST समुदाय के लिए उनके जीवन के समर्पण, सेवा और बलिदान को सम्मानित करना है।
- विज्ञापन -